Summer Skin Care: हेल्दी स्किन के लिए गर्मियों में ज़रूर करें खीरे का सेवन, इस हेल्दी सब्ज़ी से बनाएं ये 3 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

गर्मी और उमस के कारण उनकी स्किन पर पिम्पल्स, हील बॉइल्स, रैशेज़, सनबर्न जैसी कई परेशानियां दिखायी पड़ने लगती हैं। हालांकि, इनसे राहत पाने के लिए बाज़ार में कई स्किन क्रीम्स उपलब्ध हैं। लेकिन, नैचुरल तरीकों से इनका स्थायी समाधान पाया जा सकता है। कुछ नैचुरल चीज़ों को स्किन पर लगाने के अलावा अपनी डायट में सही चीज़ें शामिल करने से भी आपकी स्किन को बहुत फायदा पहुंच सकता है। ऐसा ही एक नैचुरल फूड है खीरा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 4, 2020 3:19 PM IST

Summer Skin Care Tips: सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) वाले लोगों के लिए गर्मियों का मौसम (Summer Skincare) ज़्यादा मुश्किल होता है। क्योंकि, गर्मी और उमस के कारण उनकी स्किन पर पिम्पल्स, हील बॉइल्स, रैशेज़, सनबर्न जैसी कई परेशानियां (Summer Skin Problems) दिखायी पड़ने लगती हैं। हालांकि, इनसे राहत पाने के लिए बाज़ार में कई स्किन क्रीम्स उपलब्ध हैं। लेकिन, नैचुरल तरीकों (Natural Skin Care Tips) से इनका स्थायी समाधान पाया जा सकता है। कुछ नैचुरल चीज़ों को स्किन पर लगाने के अलावा अपनी डायट में सही चीज़ें शामिल करने से भी आपकी स्किन को बहुत फायदा पहुंच सकता है। ऐसा ही एक नैचुरल फूड है खीरा। (Cucumber)

हेल्दी स्किन के लिए गर्मियों में ज़रूर खाएं खीरा (Summer Skin Care Tips):

खीरा (Cucumber Health benefits) या ककड़ी गर्मियों के मौसम में गली-गली में बिकता है और घर का हर सदस्य इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसमें, पानी की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए,  जब खीरे की ठंडी-ठंडी स्लाइसेस आप खाते हैं, तो यह बहुत ही रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग महसूस होता है। इसके अलावा खीरे में कई प्रकार के एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। जो, आपकी बॉडी और स्किन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

गर्मियों में खीरा खाने के अन्य फायदे (Why Eating Cucumbers in Summers is beneficial):

  • वेट लॉस में मदद
  • बैक्टेरियल इंफेक्शन्स और एलर्जीस से बचाता है।
  • स्किन को मॉश्चराइज़ करता है।
  • त्वचा का पीएच बैलेंस सुधारता है।
  • पेट की समस्याओं को कम करता है। जिससे, स्किन पर हेल्दी ग्लो दिखायी पड़ता है।

समर सीज़न में खीरे से बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स (Healthy Summer Drinks):

फ्लेवर्ड वॉटर

इन दिनों फ्लेवर्ड वॉटर पीने का ट्रेंड खूब चल रहा है। आप भी अपनी पानी की बॉटल में एक खीरे की स्लाइसेस या छोटे टुकड़े काटकर रखें। इस बोतल को पानी से भरें। जहां भी जाएं, इस बोतल को साथ रखें और जब प्यास लगे तो पीएं यह हेल्दी फ्लेवर्ड वॉटर।

हेल्दी खीरे का जूस

विटामिन सी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का फायदा पाने के लिए खीरे का जूस भी पी सकते हैं आप। एक खीरे को छीलकर कर कद्दूकस करें। फिर, इसे किसी साफ कपड़े में इकट्ठा करें। अब, कद्दूकस किए हुए खीरे को निचोड़कर इसका जूस निकाल लें। अपनी पसंद के हिसाब से इस जूस में काला नमक,  नींबू का रस और पुदीने के पत्ते मिलाएं और पीएं। (Homemade Summer Drinks)

शहद और खीरे का कूल ड्रिंक

एक गिलास खीरे का जूस लें। उसमें, एक नींबू निचोड़ें।  इसमें स्वादानुसार काला नमक और एक चम्मच शहद मिलाएं। चिलचिलाती धूप में से वापस लौटने के बाद इस ड्रिंक को पीने से ताज़गी मिलेगी और मूड अच्छा हो जाता है। (Summer Skin Care Tips for Women)

ग़लत समय पर खाएंगे तरबूज़ तो किडनी हो जाएगी कमज़ोर, जानें कब नहीं खाना चाहिए Watermelon

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

मंदिरा बेदी लॉकडाउन में कर रही हैं एक्सरसाइज़, जानें कितना फायदेमंद है उनका यह वर्कआउट प्लान

Healthy Food For Diabetics: लॉकडाउन में नहीं मिल रहे हैं फल और सब्ज़ियां, तो डायबिटिक्स कर सकते हैं चुकंदर का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source