
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Shahnaz Husain
summer skin care
Summer Skin Care Tips in Hindi: इस समय धूप काफी तेज और इसका सीधा असर हमारी त्वचा पर देखने को मिलती है। गर्मियों में तेज धूप, पसीना, गर्म हवाओं से त्वचा प्रभावित हो सकती है। पसीने की वजह से स्किन ज्यादा ऑयली हो सकती है और इससे मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। धूप से सनबर्न और टैनिंग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको धूप में चेहरे की अतिरिक्त देखभाल जरूर करनी चाहिए। आइए, जानते हैं कि गर्मियों में स्किन केयर कैसे करें और सनस्क्रीन लगाना कितना जरूरी है?
researchgate.net पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, UVA किरणें त्वचा की उम्र बढ़ने से जुड़ी होती हैं। वहीं, UVB किरणें सनबर्न और स्किन कैंसर के जोखिम से जुड़ी होती हैं। इसलिए Broad Spectrum सनस्क्रीन का यूज करना चाहिए। हालांकि, यह एक रिव्यू रिसर्च है।
रिपोर्ट के अनुसार, SPF जितना अधिक होगा, त्वचा को उतनी देर तक सुरक्षा मिल सकती है। SPF 30 त्वचा को ज्यादा सुरक्षा प्रदान कर सकता है। अगर ज्यादा पसीना आता है या धूप में लंबे समय तक रहते हैं तो एसपीएफ 50 सनस्क्रीन का चुनाव करना ज्यादा सही हो सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं है। सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, बल्कि सही मात्रा में लगाना भी जरूरी है। जब कम मात्रा में सनस्क्रीन लगाया जाता है, तो यह कम प्रभावी हो सकता है। लेकिन, अगर आप सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाएंगे तो इससे धूप से स्किन को बचाया जा सकता है। सनस्क्रीन को हर 2-3 घंटे में रि-अप्लाई करना अच्छा माना जाता है।
स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि सनस्क्रीन के साथ ही इन चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जैसे-
गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसका असर स्किन पर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे स्किन नेचुरल हाइड्रेट रहेगा। स्किन पर नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना भी जरूरी माना जाता है।
सर्दियों में क्रीम या ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाने की सलाह दी जाती है। जबकि, गर्मियों में आपको हल्के जेल या वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का चुनाव करना चाहिए। इससे आपकी स्किन चिपचिपी और खराब नजर नहीं आएगी।
स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में त्वचा को धूप, पसीना और गर्मी की वजह से कई तरह की समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में स्क्रबिंग या एक्सफोलिएशन करने से बचना चाहिए। वरना, स्किन पर जलन और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer: गर्मी के मौसम में धूप और गर्म हवाओं से त्वचा को बचाने के लिए एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे टैनिंग और सनबर्न से बचा जा सकता है। इस मौसम में मॉइश्चराइजर भी हल्का और जेल बेस्ड इस्तेमाल करना सही माना जाता है। लेकिन, आपको किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपनी स्किन टाइप के अनुसार करना चाहिए। अगर स्किन पर एक्ने या दाग-धब्बों की समस्या रहती है, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलना सही हो सकता है।