
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 1, 2019 1:56 PM IST
एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी के दिनों में त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। © Shutterstock
गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में सबसे ज्यादा हालत खराब होती है त्वचा की। धूप में थोड़ी देर रहने से ही त्वचा धूप की हानिकारक किरणों से जल जाती है। ऐसे में इस मौसम में बेहद जरूरी है कि त्वचा की खास देखभाल की जाए। एक्सपर्ट कहते हैं कि अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
बार-बार स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचा सकता है नुकसान ! जानें स्क्रब करने के सही तरीके
धूप में बहुत ज्यादा बाहर निकलने से कई तरह की त्वचा से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में किसी अच्छे स्किन केयर का इस्तेमाल करें। इन आसान टिप्स से गर्मियों में रखें अपनी त्वचा को सुरक्षित-
1. एक दिन में लगभग सात से आठ गिलास पानी पिएं।
2. हानिकारक सूर्य की किरणों से बचने के लिए सनग्लास पहनें, खासकर जब आप घर से बाहर निकलें।
3. 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और इसे दिन में तीन बार लगाएं।
4. पूरे चेहरे को स्कार्फ से ढंक कर रखें। शरीर के खुले भागों को भी ढंक लें। ढीले कपड़े पहनें, ताकि पसीना रुके ना और मुंहासे न हों। चेहरे को ढकने के लिए हैट भी पहन सकते हैं।
झुर्रियों से बेजान दिखती है चेहरे की त्वचा, इन स्किन केयर टिप्स से दूर करें यह समस्या
5. एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें छह कप दूध मिलाएं। इसमें पैर को डुबोकर रखें। ऐसा करने से शरीर का तापमान कम होगा और त्वचा मुलायम होगी।
6. त्वचा विशेषज्ञों के पास जाकर गर्मियों में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स को जान लें। बदलते मौसम के साथ प्रोडक्ट्स को बदलने की भी जरूरत होती है।
7. डर्माब्रेशन सेशन में भी हिस्सा ले सकते हैं। हाइड्रा-फेशियल मेडी-फेशियल त्वचा को निखारती है।
8. सनबर्न स्किन के लिए एंटीऑक्सीडेंट वाले हल्के लोशन का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर धूप की हानिकारक यूवी किरणों का असर नहीं होगा।