
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 31, 2020 1:22 PM IST
Many of us look forward to the summer’s delights when the temperature increases and the sun shines brightly. But the season also brings new skin-related issues and enjoyable outdoor activities. Summertime skin issues such as heat rashes and sunburns can be depressing. But you don't need to worry about that because some easy and practical ways will help you maintain healthy, radiant skin throughout the summer.
Summer Skin Care Tips for Oily Skin: ऑयली स्किन (Oily Skin) में त्वचा की तेल ग्रंथियों (Oil Glands) में सीबम का उत्पादन बहुत अधिक होता है। यह जेनेटिक समस्या हो सकती है। इसके अलावा सिबेसियस ग्लैंड्स द्वारा ज़्यादा सीबम का निर्माण हार्मोनल अंसंतुलन, तनाव और डायट जैसे कारणों से भी होता है। जिससे, ऑयली स्किन ज़्यादा चिपचिपी महसूस होती है। गर्मियों में स्किन साधारणत ज़्यादा ऑयली हो जाती है। क्योंकि, इस समय गर्मी और उमस के कारण तेल ग्रंथियों में सीबम का उत्पादन अधिक हो जाता है। ऐसे में पिम्पल्स की समस्या बहुत अधिक होने लगती है। गर्मियों में अपनी ऑयली त्वचा का ख्याल रखने के लिए इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो करें। (Summer Skin Care Tips in Hindi)
त्वचा को हेल्दी रखने के लिए पानी की अच्छी मात्रा बहुत मददगार साबित होती है। खासकर, ऑयली स्किन वालों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। डेली 2-3 लीटर पानी पीने के नियम को फॉलो करें। पानी पीने के अलावा जूस, नारियल पानी और सूप पीएं। इससे, आपको पानी की अच्छी मात्रा मिलेगी और शरीर में अटके जहरीले और विषैले तत्वों को बाहर निकाल फेंकने का भी काम करेगा पानी। ( Summer Skin Care Tips for Oily Skin)
हेल्दी स्किन के लिए अंदरूनी और बाहरी स्तर पर भी स्किन का ख्याल रखना चाहिए। इसी लिहाज से स्किन की साफ-सफाई का भी ख्याल रखें। अपने स्किन केयर रूटीन में नैचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए दही, नमक और बेसन जैसी चीजों को शामिल करें। (How to take care of Oily Skin in Summer Season)
अपनी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर रखें। जैसा कि अल्ट्रा-वॉयलेट किरणें स्किन के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसीलिए, अपनी स्किन को कवर करके रखें। जब भी धूप में निकलें, अपनी स्किन पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। साथ ही अपने सिर को दुपट्टे से कवर करके रखें।
स्किन केयर के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी से स्किन की सफाई करते समय हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोने से ओपेन पोर्स बंद हो जाते हैं। फिर, ठंडे पानी से चेहरे को दोबारा धोएं और फिर तौलिए से थपथपाकर त्वचा को सुखा दें।
Summer Skincare Tips : सनटैन को नैचुरली करें साफ, आज़माएं ये सिम्पल टिप्स
ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए 3 कमाल की टिप्स, जो लॉकडाउन में आज़मा सकते हैं आप
Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ
गर्मियों में वेट लॉस और अच्छे डायजेशन के लिए खाएं चिया सीड्स, ट्राई करें ये 5 हेल्दी रेसिपी आइडियाज़