समर स्किन केयर : ये हैं हेल्दी फ्रूट फेस पैक, जो टैनिंग की समस्या दूर करके गर्मी में चेहरे पर लाएंगे निखार

गर्मी में कुछ फ्रूट फेस पैक लगाकर अपनी त्वचा की खूबसूरती को बचाए रख सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 15, 2019 2:13 PM IST

गर्मी का सीजन अपने साथ त्वचा की कई समस्याओं को लेकर आता है जैसे स्किन टैनिंग, रैशेज, झुर्रियां, फोड़े-फुंसी आदि। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको बेहतर समर स्किन केयर की जरूरत होगी। इसके लिए आप किसी केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज ना करें। नेचुरल तरीके से त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप खुद से ही होम मेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती गर्मी में के दिनों में भी बनी रहेगी।

वॉटरमेलन फेस पैक

जैसा की आप जानती ही हैं कि तरबूज शरीर को गर्मी में हाइड्रेट रखने के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए भी काफी हेल्दी है। चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए तरबूज का फेस पैक तैयार करें। तरबूज के गूदे में दही मिलाकर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़े दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

शहनाज हुसैन के ये घरेलू उपाय, दूर करेंगे स्किन टैनिंग की समस्या

लेमन फेस पैक

नींबू भी गर्मियों के लिए फायदेमंद होता है। नींबू का तो वर्षों से चेहरे पर से दाग-धब्बे हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे या टैनिंग की समस्या है, तो शहद और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।  इसे चेहरे पर  30 मिनट के लिए लगाकर सूखने दें। फिर चेहरा धो लें।

मैंगो फेस पैक

कुछ ही दिनों में बाजार में आम नजर आने लगेगा। यह खाने में तो हेल्दी होता ही है, इसे चेहरे पर लगाना भी काफी बेहतर माना गया है। इसका फेस पैक बनाने के लिए आम का गूदा निकालें। इसमें कोल्ड क्रीम और थोड़ा-सा ठंडा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगा रहने के बाद चेहरा धो लें।

कीवी फेस पैक

कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाता है, साथ ही यह सेहत को कई अन्य लाभ भी पहुंचाता है। गर्मी के दिनों में कीवी से तैयार फेस पैक लगाना चेहरे के लिए सही होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कीवी का जूस निकालें। इसमें शहद और बादाम का पेस्ट मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

स्किन समर केयर : सन एक्सपोजर से त्वचा पड़ सकती है काली, अपनाएं शहनाज हुसैन के ये टिप्स

कुकंबर फेस पैक

खीरे में पानी बहुत होता है। गर्मी में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए कुकंबर से बना फेस पैक लगाएं। खीरे को पीसकर उसमें पिसी हुई शक्कर और दही मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source