Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन ही नहीं बालों के लिए भी वरदान है एलोवेरा जेल, पढ़ें यहां गर्मियों में बालों पर Aloe Vera Gel लगाने के तरीके

गर्मियों के मौसम में एलोवेरा जेल बालों में लगाने के विभिन्न फायदों के बारे में पढ़ें यहां और साथ ही पढ़ें एलो वेला जेल से हेयर मास्क तैयार करने के तरीके। (Aloe Vera Gel For Hair.)  

स्किन ही नहीं बालों के लिए भी वरदान है एलोवेरा जेल, पढ़ें यहां गर्मियों में बालों पर Aloe Vera Gel लगाने के तरीके

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 10, 2022 11:06 PM IST

Aloe Vera Gel For Hair: ब्यूटी प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लम्बे समय से किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी और शहद की तरह ही एलोवेरा भी स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाने और उन्हें सेहतमंद बनाने का काम करता है। स्किन पर एलोवेरा अप्लाई करना काफी आसान है और लोग अपनी स्किन टाइप के अनुसार अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स के साथ इसे मिक्स कर त्वचा पर लगाते हैं। लेकिन, बालों में एलोवेरा जेल लगाते समय भी अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे बालों को सही पोषण प्राप्त हो सकता है। गर्मियों के मौसम में एलोवेरा जेल बालों में लगाने के विभिन्न फायदों के बारे में पढ़ें यहां और साथ ही पढ़ें एलो वेला जेल से हेयर मास्क तैयार करने के तरीके। (Aloe Vera Gel For Hair In Hindi.)

हेल्दी बालों के लिए एलोवेरा जेल के प्रयोग के तरीके

एलोवेरा और नारियल तेल से यूं बनाएं हेयर मास्क

गर्मियों में बालों में चिपचिप और बदबू की समस्या (Smelly Hair) बढ़ जाती है जिससे लोगों को बहुत अधिक असुविधा हो सकती है।  स्मेली हेयरऔर चिपचिपे बालों की समस्या (Problem Of Sticky Hair) से राहत पाने के लिए गर्मियों(Hair care in summer season) में एलोवेरा से बना हेयर पैक इस्तेमाल करने से फायदा हो सकता है। इसके साथ ही बालों की ड्राइनेस (dryness in hiar) भी कम होती है जिससे वे सुलझे हुए और नर्म-कोमल बनते हैं। एलोवेरा जेल से बालों की देखभाल करना बहुत ही आसान है। यहां पढ़ें स्मेली बालों के लिए हेयर पैक बनाने का तरीका-

  • 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें समान मात्रा में नारियल का तेल (Coconut Oil) मिलाएं।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और फिर, इस मिश्रण को आंच पर 15-20 मिनट पकने दें।
  • फिर, इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें।
  • अब, इस मिश्रण से सिर की त्वचा यानि स्कैल्प (scalp) और बालों की जड़ों से सिरे तक मसाज करें।
  • इस हेयर पैक को बालों में 2-3 घंटों तक लगा रहने दें फिर, किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।

बालों को पोषण देने वाला हेयर मास्क (Hair mask for extreme dry hair)

ड्राई, बेजान और रूखे-सूखे बालों को पोषण देने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग किया जा सकता है। बहुत ड्राई और फ्रिजि बालों (Home remedies for frizzy hair) के लिए एलोवेरा जेल के इस्तेमाल का तरीका यह रहा-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • 3-4 चम्मच घर में बना दही (curd) लें और उसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें।
  • अगर, घर में एलोवेरा का पौधा है तो उसकी पत्तियों को काटकर एलोवेरा जेल निकालें और उसे ही दही में मिक्स करें।
  • अब, दही और एलोवेरा जेल के मिश्रण को सिर की त्वचा और बालों पर लगाएं।
  • 40-50 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर सादे पानी और शैम्पू से बालों और स्कैल्प की सफाई करें।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में हेयर केयर से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या बालों से संबंधित किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)