गर्मी के मौसम में बालों की चिंता लगभग हर महिला को होती है क्योंकि गर्मियों के मौसम में धूप, पसीना और उमस के कारण सर में गंदगी जमने और रूसी बनने का यह सबसे अनुकूल समय होता है। और गर्मी वाली धूप की यूवी किरणें मुलायम बालों को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं।
कॉस्मेटिक इंस्टीट्यूट, पुणे के कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. मोहन थॉमस बताते हैं कि गर्मी के मौसम में तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने पर बालों का रंग भी हल्का हो जाता है। अगर बालों को कलर करवाया है तो इसका रंग भी अजीब तरह से बदल जाता है। इसके अलावा बालों की जड़ों की कोशिकाएं भी तेज धूप के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं क्योंकि इन कोशिकाओं में विटामिन ई और सी के स्तर में कमी हो जाती है जिससे बालों का बढ़ना रूक जाता है और झड़ना शुरू हो जाता है।
बालों का ज्यादा झड़ना (दिन में 80 बालों से ज्यादा)
बीच से बालों का टूटना
You may like to read
दो मुहे बालों की संख्या बढ़ना
सर में खुजली होना
सर चिपचिपा होना
रूसी का बढ़ना
कौन-कौन से हैं उपाय
अत्यधिक धूप से बचें क्योंकि यूवी किरणें और गर्मी बालों को नुकसान पहुंचाती हैं।
धूप के कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए बालों को स्कार्फ, टोपी या छतरी से ढंके।
स्विमिंग करने के बाद अपने बालों को धोएं क्योंकि स्विमिंग पूल के क्लोरिनेटेड पानी बालों को मोटा बना देता है।
गर्मी और धूप के कारण दोमुहें बालों की संख्या बढ़नें लगती है इसलिए – नियमित रूप से बालों को ट्रिम करना चाहिए। दोमुहें बालों को काट देने से बाल नये हो जाते हैं और वो बढ़ते भी हैं।
यदि बालों में डैंड्रफ बढ़ रहे हैं तो एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का उपयोग करें। मेडिकेटेड शैम्पू का उपयोग हमेशा साधारण शैम्पू से बेहतर होता है, इसके लिए किसी त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें।
गर्मी में बाल नमी की वजह से भी टूटते हैं, आपको खास शैम्पू चुनना होगा जो नमी कम रखने में मदद करता हो, बालों को धोने या कंडीशनिंग से पहले सर में तेल लगायें। सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसा आवश्यक करें।
तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर में सुरक्षात्मक परत बनाते हैं और जो धूप से होने वाली बालों के नुकसान को कम करता है।
बालों में तरह-तरह के स्टाइल गर्मियों में न आजमाएं और जल्द सूखाने के लिए ड्रायर का प्रयोग न करें यदि जल्दी बालों को सूखाना है तो इसे ठंडी हवा में सुखाएं।
हेयर मिस्ट का प्रयोग करें।
हेल्दी खाना खाएं। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें। विटामिन की दवा शुरू करने के लिए एक त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें।
अपने आप को हाइड्रेटेड रखें और एक दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.