
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 23, 2018 4:05 PM IST
गर्मी के दिनों में गलत फैब्रिक का चुनाव करने से त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कपड़ों का चुनाव सोच-समझकर करें। गलत फैब्रिक का चुनाव करने से त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए यह जानना भी बेहद जरूरी है कि इन दिनों किस फैब्रिक के कपड़े पहनना आरामदायक है। इस चिलचिलाती गर्मी में उन्हीं कपड़ों का चुनाव करें, जो स्किन फ्रेंडली होने के साथ-साथ परफेक्ट लुक और गर्मी से राहत दे।
- गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा आरामदायक होता है कॉटन के कपड़े पहनना। इसकी खासियत है कि यह शरीर के तापमान को बनाए रखता है। साथ ही यह पसीने को भी सोखता है, जिससे शरीर को ठंडक का अहसास होता है। कॉटन की साड़ी, सलवार-कुर्ता, पैंट, शर्ट आदि आप इन दिनों पहनकर देखें। आपकी त्वचा खुलकर सांस लेगी और गर्मी में त्वचा से संबंधित कोई समस्या भी नहीं होगी।
- गर्मियों के लिए खादी भी एक बेहतर फैब्रिक है। पिछले कुछ वर्षों से फैशन जगत में इसमें काफी एक्सपेरिमेंट भी हुए हैं। यह हीट को बीट करने का काम करता है। आप चाहें तो ट्रेंड के अनुसार खादी के बने ड्रेसेज पहनकर अपने लुक को और भी ज्यादा कम्फर्टेबल बना सकते हैं। यह इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ स्किन फ्रेंडली भी होता है।
- विसकोस फैब्रिक गर्मी के साथ-साथ सर्दियों के लिए अच्छा माना गया है। यह पसीना आसानी से सोख लेता है, जिससे त्वचा कूल रहती है। कॉटन फैब्रिक की बजाय विसकोस फैब्रिक के ड्रेसेज भी ट्राई करके देखें। त्वचा कूल और रिलैक्स रहेगी।
- लिनेन को खादी और सिल्क को मिक्स करके तैयार किया जाता है। यह काफी हल्का भी होता है। इस कारण शरीर में हवा का बहाव बना रहता है, जिससे पसीना भी कम आता है। इसमें त्वचा को काफी आराम महसूस होता है।
इन फैब्रिक को कर दें बाय-बाय- गर्मी में यदि आप सिल्क, साटिन, नायलॉन, वेलवेट फैब्रिक के कपड़े पहनते हैं, तो ऐसा करने से बचें। ये कुछ ऐसे फैब्रिक हैं, जिनसे गर्मी में त्वचा पर इन्फेक्शन हो सकता है। साथ ही हेवी वर्क और हेवी फैब्रिक के ड्रेसेज पहनने से भी बचें। इनसे पसीना अधिक आता है, जो त्वचा पर रैशेज, फोड़े-फुंसियों का कारण बन सकते हैं।
रंगों का भी होता है त्वचा पर असर- गर्मी में हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करना बेहतर है। काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। फ्रेंच कनेक्शन की मार्केटिंग मैनेजर प्रेरणा लोहिया और ''कूव्स'' की डिजाइन प्रमुख समांथा चिल्टन का कहना है कि हल्के रंगों जैसे सफेद और नीले के साथ आप चाहें तो कुछ ब्राइट कलर जैसे लाल, गुलाबी, पीले शेड्स वाले परिधानों को मिक्स एंड मैच करके पहना जा सकता है। इससे लुक आकर्षक होने के साथ-साथ त्वचा भी कूल रहेगी। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो बेहतर है कि आप हल्के रंगों के कपड़े ही पहनें। हरे रंग और फ्लोरल प्रिंट के ड्रेसेज पहनने से मन-मस्तिष्क को ताजगी का अहसास होगा। इससे आप कूल और रिलैक्स फील करेंगे।
स्रोत-IANS Hindi.
चित्रस्रोत-Shutterstock.