चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ट्राई करें ये 4 चीनी स्क्रब, आपको देखते ही लोग करेंगे तारीफ

दमकती हुई स्किन की चाहत भला किसे नहीं होती। किसी पार्टी की जान बनना हो या, किसी के दिल में उतरना हो। चेहरे की चमक हर तरह से बरकरार रहनी जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 31, 2022 6:01 PM IST

चांद सा रौशन चेहरा...ये गाने की लाइन तो अपने सुनी ही होंगी। हालांकि चमकते हुए चेहरे की हमेशा तुलना हमेशा चांद से ही की जाती है। ये तुलना इसलिए भी की जाती है क्योंकि, चमकता हुआ चेहरा हर किसी को पसंद होता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आपको ना तो किसी सलून की जरूरत है और ना ही महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स की।

जी हां, दमकती, चमकती और ग्लोइंग स्किन के लिए रसोई में रखी एक चीज काफी काम आ सकती है। वो चीज है चीनी। हालांकि अच्छी सेहत के लिए चीनी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन यही चीनी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकती है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीनी का खास स्क्रब बनाकर इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ये स्क्रब कैसे बनाना है इस बारे में पता होना जरूरी है।

चीनी स्क्रब को कैसे करें तैयार?

स्क्रब चेहरे के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे स्किन ना सिर्फ ग्लोइंग होती है बल्कि दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए चीनी से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। वो कैसे, चलिए जान लेते हैं।

1. नींबू और चीनी का स्क्रब

ब्लीच के गुणों से भरपूर नींबू स्किन को लाइट करने में मदद करता है। अगर इसमें थोड़ी सी चीनी मिला दें तो डेड स्किन को निकालने में मदद मिल सकती है। इसे तैयार करने के लिए, एक चम्मच नींबू के जूस में बारीकि चीनी को घोल लें। तैयार स्क्रब में शहद मिला लेंगे तो स्किन हाइड्रेट रहेगी।

2. ग्रीन टी और चीनी का स्क्रब

एंटी-ऑक्साइडेंट, एंटी-इम्फ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल प्रोपर्टी से भरपूर ग्रीन टी काफी अच्छी होती है। ग्रीन टी से एकने को कम किया जा सकता है। इसका स्क्रब बनाने के लिए ग्रीन टी में थोड़ी सी चीनी मिला लें। ऑलिव आयल की दो बूंदों को मिलाकर स्क्रब करने से चेहरा दमकने लगता है।

3. हल्दी और चीनी का स्क्रब

दाग-धब्बों को कम करने के लिए हल्दी फायदेमंद हो सकती है। चीनी में हल्दी पाउडर मिलाकर उसमें शहद मिला लें। इस स्क्रब से कुछ मिनटों तक चेहरे पर मसाज करने से फायदा मिल सकता है।

4. ओटमील और चीनी का स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए ये स्क्रब काफी फायदेमंद हो सकता है। इस स्क्रब से डेड स्किन, डर्ट और अनावश्यक आयल को हटाने में मदद मिल सकती है। इसे तैयार करने के लिए ओटमील पाउडर में चीनी का पाउडर को अच्छे से मिला लें। इसमें शहद या ऑलिव आयल मिलाकर इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

चीनी से बने ये कुछ ऐसे स्क्रब हैं, जिन्हें तैयार करके इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। ये पूरी तरह से नेचुरल है। दमकती हुई स्किन पाने के लिए आप चीनी से बनें इस स्क्रब को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source