मेकअप लगानेवालों को सुननी पड़ती हैं ये 10 बकवास बातें!

क्या आपको भी कुछ ऐसी ही बातें सुननी पड़ी हैं?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 7, 2017 1:42 PM IST

मेकअप लगाना एक व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन इनमें से कुछ लोग शायद मेकअप के बारे में कुछ समझते नहीं या कम से कम इस किसी की निजी पसंद नहीं समझते हैं। ये लोग मेकअप करनेवालों से अजीबो-गरीब बातें करते हैं। एक मेकअप लगानेवाली लड़की को जो बातें सुननी पड़ सकती हैं उनमें से 10 बातें हम यहां लिख रहे हैं।

1. नैचुरल चीज़ें हमेशा सुंदर होती हैं। मेकअप आपकी नैचुरल ब्यूटी छीन लेता है। (शुक्र है मैं मेकअप में और मेकअप के बिना भी सुंदर दिखती हूं।)

2. मेकअप में मौजूद केमिकल्स हमारी स्किन ख़राब कर सकते हैं। ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाकर हमें बूढ़ा दिखा सकते हैं। (और आप जो समोसे खाते हैं, वो तो बड़े हेल्दी हैं ना!)

3. अरे ये लाल लिपस्टिक मेरी आंखों को तकलीफ दे रही है।

4.मेकअप-शेकअप!, “किसके साथ घूमने जा रही हो?” (आपही को दिखाने के लिए तो किया है मेकअप)

5. जिस दिन मैं मेकअप नहीं लगाती, उस दिन लोग कहते हैं: “अरे क्या हुआ, तुम बीमार हो क्या?” (कम से कम मेरी तबियत उतनी भी ख़राब नहीं जितना कि आपका दिमाग है।)

6. बारिश में मत भीगो, सबको तुम्हारी असली शक्ल दिख जाएगी। (भाई इनको कोई बताओ, वॉटरप्रूफ मेकअप नाम की एक चीज़ भी है दुनिया में।)

7. अरे मुझे पता नहीं था कि तुम इतनी समझदार हो! (आपको अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए!)

8. तुम किसके लिए इतना सजती-धजती हो? (खुद के लिए, सुना!)

9. मेकअप मत लगाओ, अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दो। (मेकअप में भी करियर बनता है, लेकिन आपको कैसे पता होगा..हाहाहा)

10. लिख के ले लो! तुम सबकुछ तो मेकअप पर खर्च कर देती हो, तुम कभी पैसे नहीं बचा पाओगी। (आपकी सलाह के लिए शुक्रिया)

लोगों की ये बातें कभी न नहीं रूकतीं और आपको लगता है कि आप कहां फंस गयी। ये बातें ऐसे लोग करते हैं जो आपको ठीक तरीके से जानते भी नहीं और ना ही वे आपको समझने की कोशिश करते हैं। लोग मेकअप को सबकुछ मान लेते हैं, आपकी पहचान, आपकी अक्ल मापने का पैमाना और आपका कैरेक्टर। आपने भी ऐसा कुछ सुना ही होगा। लेकिन लोगों को यह समझना होगा कि मेकअप करने में कोई बुराई तो नहीं हैं। और जो लोग मेखअप पसंद नहीं करते हैं उन्हें दूसरों को कुछ भी भला-बुरा कहने का कोई अधिकार नहीं है। तो क्या आपको भी कुछ ऐसी ही बकवास बातें सुननी पड़ी हैं। हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.