हेयर फॉल रोकने का बेहतर उपाय है स्‍टीमिंग, जानें घर में हेयर स्‍टीमिंग का तरीका

अगर आप झड़ते और टूटते बालों से परेशान हैं तो आपको हेयर स्टीमिंग जरूर करनी चाहिए। सप्ताह में तीस मिनट की स्टीमिंग आपके बालों में नई जान डाल देती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 24, 2019 3:33 PM IST

हेयर स्‍टीमिंग हेयर फॉल रोकने का सबसे बेहतर उपाय (Home remedies for hair fall) है। अगर आपको भी घर में जगह-जगह बाल पड़े मिलते हैं तो इसका मतलब है कि आपके बाल बहुत ज्‍यादा झड़ रहे हैं। अमूमन कंघी करते हुए या शैंपू करते हुए बाल झड़ते ही हैं। पर अगर ये जगह-जगह पड़े हुए मिल रहे हैं या हाथ लगाने भर से खिंचे चले आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके बाल बहुत ज्‍यादा झड़ रहे हैं। इसके लिए आपको तुरंत हेयर स्‍टीमिंग (Hair steaming) करनी चाहिए।

बाल झड़ने की समस्‍या

इस समय ज्‍यादातर लोगों की समस्‍या बाल झड़ना है। महिला हो या पुरुष सभी बाल झड़ने से परेशान हैं। महिलाओं के बाल जहां झड़ने से पतले होते चले जाते हैं, वहीं पुरुषों में गंजेपन की समस्‍या बाल झडने के कारण ही होती है। अगर आप भी बाल झड़ने की समस्‍या से परेशान हैं तो इसके कारण और उपाय आपको जानने चाहिए।

बाल झड़ने का कारण hair fall causes

इसका सबसे बड़ा कारण है कि आपके बालों को जिन पोषक तत्‍वों की जरूरत है वे उसे मिल नहीं पा रहे। इसकी वजह आपकी गलत डाइट भी हो सकती है और प्रदूषण भी। बाल प्रोटीन के बने होते हैं। पर इसके साथ-साथ बालों की हेल्‍थ के लिए अन्‍य विटामिन, वसा और साफ हवा की भी जरूरत होती है। इनके अभाव में बालों के स्‍कैल्‍प कमजोर पड़ने लगते हैं, जिससे वे टूटकर गिरने लगते हैं।

जरूरी है स्‍कैल्‍प की सफाई

बालों के सही पोषण के साथ-साथ स्‍कैल्‍प की सफाई भी बहुत जरूरी है। प्रदूषण, धूल-मिट्टी के कारण उनमें गंदगी जमने लगती है। जिसकी वजह से उन्‍हें जड़ों से मिलने वाला पोषण बाधित होता है और वे लगातार कमजोर होने लगते हैं। इन्‍हें मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सप्‍ताह में एक बार हेयर स्‍टीमिंग जरूर करें।

Home remedies for hair fall: बाल झड़ना रोकने का घरेलू नुस्‍खा हेयर स्‍टीमिंग, जानिए how to do hair steaming, hair fall causes, हेयर फॉल रोकने के टिप्‍स, तरीके. घर में हेयर स्‍टीमिंग करने के लिए आपको सिर्फ एक बड़े पतीले, गर्म पानी और एक टॉवल की जरूरत होती है।हेयर स्‍टीमिंग करने से पहले बालों में ऑयल मसाज करना जरूरी है। © Shutterstock.

घर पर ऐसे करें हेयर स्‍टीमिंग (Hair steaming at home)

  • हेयर स्‍टीमिंग करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको पार्लर जाना पड़े। हेयर स्‍पा के महंगे पैकेज लेने की भी आपको जरूरत नहीं है।
  • घर में हेयर स्‍टीमिंग करने के लिए आपको सिर्फ एक बड़े पतीले, गर्म पानी और एक टॉवल की जरूरत होती है।
  • हेयर स्‍टीमिंग करने से पहले बालों में ऑयल मसाज करना जरूरी है। किसी भी अच्‍छे तेल से बालों की हल्‍के हाथों से मालिश करें। स्‍कैल्‍प पर अंगुलियों की सहायता से तेल लगाएं। इसे आधा घंटा लगा रहने दें।
  • कुछ लोग रात में तेल लगाकर सोते हैं और सुबह स्‍टीमिंग करते हैं। यह भी बुरा आइडिया नहीं है। इससे आप कूल हो जाते हैं और बालों को भी पोषण मिलता है।
  • स्‍टीमिंग के लिए सबसे पहले एक टॉवल को गर्म पानी में डुबोएं। निचोड़ने के बाद इसे अच्‍छी तरह सिर पर लपेट लें।
  • टॉवल लपेटकर कम से कम आधा घंटों बालों को अच्‍छी तरह स्‍टीम मिलने दें। पंखा या एसी न चलाएं। इस दौरान आपको पसीना आ सकता है। उसे दूसरे टॉवल से पोंछते रहें।
  • आधा घंटा बाद इस टॉवल को खोल दें और बालों को अच्‍छे या हर्बल शैंपू से वॉश करें। इस तरह बालों की सेहत में सुधार होगा और उनका गिरना बंद होगा।
  • हेयर फॉल रोकने के लिए सप्‍ताह में एक बार बालों को भाप यानी हेयर स्‍टीमिंग जरूर करें।

लाइफस्‍टाइल मिस्‍टेक्‍स से भी होता है गंजापन, नया उपकरण करेगा बाल उगाने में मदद

जानिए क्‍या है प्रोस्थेटिक, कंगना कर रही है ‘थलाइवी’ में इसका इस्‍तेमाल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source