Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Does Staying Up Late Affect Skin: आजकल लोग देर रात तक जागकर टीवी देखते हैं, लैपटॉप, मोबाइल पर काम करते हैं, जिसका साइड एफेक्ट ना सिर्फ आंखों पर होता है, बल्कि त्वचा पर भी देर रात तक जागने का नकारात्मक असर दिखता है। इससे आंखों के नीचे कालापन, झुर्रियां, झाइयां कम उम्र में ही नजर आने लगती हैं। आपको ये समझना होगा कि आपकी स्किन (Skin) भी आराम करना चाहती है। सारा दिन त्वचा पर हानिकारक किरणें पड़ने से त्वचा मुरझा सकती है। ऐसे में जरूरी है रात में ब्यूटी स्लीप लेना। ऐसा नहीं करने से त्वचा, आंखें, चेहरे पर असर नजर आने लगता है। आपके चेहरे का ग्लो खो (Skin Glow) सकता है। आंखों के नीचे कालापन, सूजन, आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। मोबाइल, लैपटॉप का देर रात तक अधिक इस्तेमाल करने से चेहरे का ग्लो (Does staying up late affect your skin) प्रभावित हो गया है, तो आप रात में जल्दी सोना शुरू कर दें वरना कम उम्र में ही आपकी त्वचा बूढ़ी नजर आने लगेगी। घर पर इन तरीकों से रखें अपने चेहरे का ग्लो बरकरार.....
रात में सोने से पहले चेहरे को स्क्रब करें। इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जब आप देर रात तक लैपटॉप, मोबाइल चलाते हैं, तो त्वचा में रक्त का संचार प्रभावित (Does Staying Up Late Affect Skin in Hindi) होता है। इससे त्वचा का ग्लो (Skin Glow) कम हो जाता है। शुगर स्क्रब से त्वचा को स्क्रब करें।
विटामिन सी मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा को फ्रेश बनाता है। नींबू लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं, टैनिंग कम होती है। एक गिलास नींबू पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने के साथ ही फ्रेश महसूस करेंगे।
देर रात तक जागते हैं, इससे चेहरा डार्क हो गया है, आंखों के नीचे सूजन आ गया है, तो बर्फ को चेहरे पर लगाएं। स्किन इर्रिटेशन भी दूर करता है बर्फ। इसके अलावा, दूध को जमाकर भी आप बर्फ की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा ग्लो करती है। झुर्रियां कम होती हैं।
एलोवेरा का जूस त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-सेप्टिक तत्व साइंस ऑफ एजिंग को दूर करते हैं। प्रतिदिन आप एक कप एलोवेरा जूस पिएंगे, तो त्वचा डिटॉक्सिफाई होगा।
पानी पीना ना सिर्फ पेट के लिए हेल्दी होता है, बल्कि यह चेहरे को भी ग्लो बनाता है। त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। पेट से जब गंदगी बाहर निकलती है, तो त्वचा भी हेल्दी होती है। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।