Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों का मौसम सुंदर तो लगता है पर इसके साथ ही कई तरह की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इन पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये काफी परेशान करने लगती हैं। खासतौर से त्वचा का रूखापन सर्दियों की एक बड़ी समस्या है। त्वचा अगर शुष्क, खुश्क या रूखी है तो आपका लुक तो खराब होता ही है, आपका कॉन्फीडेंस भी लूज होने लगता है। साथ ही इससे रेशेज, इचिंग जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अभी से इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें।
रूखी त्वचा, रूखे होंठ और झड़ते बालों की समस्या का सबसे बड़ा कारण है कि हम सर्दियों में पानी पीना कम कर देते हैं। जिसकी वजह से पूरे शरीर में डीहाइड्रेशन होने लगती है। इसका संकेत सबसे पहले हमारी त्वचा देती है। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों में भी दिन भर में आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं।
बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल भी त्वचा में रूखापनलाता है। जिससे त्वचा पर सफेद रंग की परत जम जाती है। हाथ धोने या नहाने के लिए गर्म पानी की बजाए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे काफी हद तक त्वचा की नर्मी को खोने से बचाया जा सकता है।
कुछ साबुन काफी हार्ड होते हैं। ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है और वह रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए इस मौसम में साबुन का इस्तेमाल कम से कम करें। इसकी जगह पर आप हर्बल या नेचुरल प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं।
शुष्क सर्दियों का मुकाबला करने के लिए त्वचा को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि खुद को मॉइश्चराइज रखें। नहाने से पहले बॉडी पर तेल लगाना एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा आप नहाने के बाद किसी अच्छी कंपनी का बॉडी लोशन भी अप्लाई कर सकती हैं।
अगर आपकी डाइट अच्छी होगी तो आपकी त्वचा में सुंदर, आकर्षक और ताजगी भरी होगी। इसलिए इन दिनों अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। इसमें हेल्दी फैट को शामिल करें। इस मौसम में फल और हरी सब्जियों की भरमार रहती है। इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करें।