शादी से एक महीने पहले शुरू कर दें इन 3 फलों का सेवन, त्वचा का बढ़ जाएगा निखार

Bride to be Diet: अगर आपकी शादी होने वाली है तो अपनी डाइट में फल जरूर शामिल करें। आप इन 3 फलों को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 13, 2025 9:27 AM IST

Bride to Be Diet: Fruits for Bride to Be: शादियों का सीजन चल रहा है। नवबंर से फरवरी तक देशभर में कई शादियां होती हैं। शादी पर हर दुल्हन और दूल्हा सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए वे शादी से कुछ महीने पहले से ही ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। कई फेशियल लेते हैं और डी-टैन आदि भी करवाते हैं। फिर शादी वाले दिन काफी महंगा मेकअप भी करवाते हैं। लेकिन, इसी बीच वे अपनी डाइट का ख्याल रखना भूल जाते हैं। जबकि त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, जानते हैं शादी से एक महीने पहले कौन-से फल खाने शुरू कर देने चाहिए, जिससे त्वचा का निखार बढ़े।

संतरा खाएं

अगर आपकी शादी भी नवंबर-दिसंबर में होने वाली है, तो आज से ही अपनी डाइट में संतरा जरूर शामिल कर दें। संतरा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होता है। अगर आप रोज संतरा खाएंगे तो इससे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ेगी। साथ ही, त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाएगा। संतरा स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यह एजिंग को कम करता है और दाग-धब्बों को मिटाता है। आपको रोजाना 1-2 संतरे जरूर खाने चाहिए। आप चाहें तो रोज सुबह संतरे का जूस भी पी सकते हैं। 

अनार

शादी से एक महीने पहले आपको अनार भी खाना चाहिए। अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट अनार का जूस भी पी सकते हैं। आप नाश्ते में एक कटोरी अनार भी खा सकते हैं। अनार में आयरन होता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। अनार खाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है। अनार खाने से त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

सेब

अगर आपकी शादी होने वाली है तो रोजाना एक सेब जरूर खाएं। सेब सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आपको सेब का सेवन छिलके के साथ ही करना चाहिए। सेब में फाइबर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। इसलिए अपनी रोज की डाइट में सेब जरूर शामिल करें। आप चाहें तो घर पर ही सेब का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। 

Highlights

  • अगर आपकी शादी होने वाली है तो अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करें।
  • आप सेब और अनार को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • संतरे या मौसंबी का जूस पीने से भी त्वचा का निखार बढ़ता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source