'Mandakini' बनी प्रियंका चोपड़ा ने बताया स्किन से लेकर हेयर केयर का राज, खुद करके दिखाया इस्तेमाल

Priyanka Chopra urf Mandakini ka Beauty Secret: प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी मां और दादी द्वारा बताए गए नुस्खों को आजमाती हैं, आइए आपको बताते हैं वो कौन से 3 नुस्खे हैं जिनका प्रियंका उर्फ मंदाकिनी इस्तेमाल करती हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : November 13, 2025 12:25 PM IST

Priyanka Chopra Apne Chehre Aur Balo Par Kya Use Karti Hain: हाल में प्रियंका चौपड़ा खूब चर्चाओं में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें एस.एस राजामौली की 'फिल्म ग्लोबेट्रॉटर' (Globetrotter) में देखा जाने वाला है। इस फिल्म वह 'मंदाकिनी' (Mandakini) के रोल में दिखने वाली हैं। उनका एस फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहने और हाथों में बंदूक लिए गोलियां बरसाती दिख रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा का हर रोल एक नंबर होता है, जिसके पीछे उनकी खूबसूरत अदाकारी है।

प्रियंका की इन्हीं अदाओं के तो सब फैन हैं, खासकर इतनी मेहतन करने के बाद भी जो उनके चेहरे का नूर हमेशा बना रहता है, इसका राज तो हर लड़की जानना चाहती है। इस छोटी सी समस्या का समाधान तो हम कर ही सकते हैं, इसलिए आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की बताई 3 ऐसे DIY रेमेडीज (Priyanka Chopra Ki 3 DIY Remedies) बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी स्किन और बालों की केयर कर सकती हैं।

प्रियंका ने बताया लिप स्क्रब बनाने का तरीका

प्रियंका चोपड़ा ने लिप स्क्रब बनाने के लिए सी सॉल्ट का इस्तेमाल (Sea Salt Se Scrub Kaise Banaye)किया है, जिसकी मात्रा उन्होंने आधा चम्मच करीब रखी है। इसके बाद उन्होंने वेजिटेबल ग्लिसरीन और गुलाब जल डालकर दरदरा पेस्ट तैयार किया है। प्रियंका ने खुद इस पेस्ट को अपने लिप्स पर लगाकर स्क्रब करके दिखाया है। इस नुस्खे को वह खुद भी इस्तेमाल करती हैं। आप भी इस स्क्रब का इस्तेमाल करें, लेकिन हल्के हाथों से स्क्रब को होंठों पर लगाएं और धोने की बजाय गीले कपड़े से पोंछ लें। जैसा कि प्रियंका चोपड़ा ने किया है।

स्किन को एक्सफोलिएट करने वाला प्रियंका की मां का नुस्खा

प्रियंका ने जितने भी नुस्खे बताएं हैं वह उनकी मां और दादी द्वारा बताए गए हैं। जैसे कि अब घर पर बॉडी स्क्रब बनाने के इस नुस्खे (How To Make Body Scrub) को ही देख लीजिए। यह उनकी मां का बताया नुस्खा है। आपको बस एक कटोरी में 1 कप बेसन, 2-3 चम्मच प्लान दही और आधा नींबू का रस, हल्दी और जरूरत अनुसार दूध डालना है। लीजिए तैयार है प्रियंका की मां का बताया बॉडी स्क्रब। प्रियंका ने बताया कि इसे आप पहले अपने हाथों पर पैच टेस्ट करें और फिर इस्तेमाल करें। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ ब्राइट भी बनाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=yOXInblwY6g

जानें प्रियंका अपने बालों की केयर कैसे करती हैं?

प्रियंका ने ड्राई और डैंड्रफ वाली स्कैल्प के लिए एक नुस्खा बताया है, जिसे बनाने के लिए उन्होंने 2 चम्मच के बराबर दही ली है और उसमें शहद और अंडा डालकर मिक्स किया है। आप भी इन तीनों चीजों से हेयर मास्क बनाएं और अपने बालों पर लगा लें। यह नुस्खा आपकी स्कैल्प को साफ करने और उसे हेल्दी बनाने में फायदेमंद साबित होगा। (Priyanka Ka Anti Dandruff Remedy)

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म में मंदाकिनी के रोल में दिखने वाली हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा जिन नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं वह उनकी मां और दादी द्वारा बताए गए हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

प्रियंका चोपड़ा का बॉडी स्क्रब बनाने का नुस्खा

प्रियंका चोपड़ा जोनास दही, हल्दी, दूध, बेसन और नींबू के मिक्चसर का इस्तेमाल करती हैं।

क्या प्रियंका चोपड़ा घरेलू नुस्खे आजमाती हैं?

जी हां, प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और दादी मां के बताए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source