दो मुंहे बालों का इलाज: दोमुंहे बालों के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, एक्सपर्ट से जानें इसका इलाज

दो मुंहे बालों का इलाज: दो मुंहे बाल समय के साथ बढ़ सकते हैं। ऐसे में इनके कारणों के बारे में जानना और इसके उपचारों को अपनान आपकी मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : April 6, 2022 12:08 PM IST

दो मुंहे बाल यानी कि स्प्लिट एंड्स (split ends in hindi) बालों के टूटे हुए सिरे होते हैं जो सूखेपन या क्षति के कारण दो या दो से अधिक भागों में विभाजित हो जाते हैं। इस तरह का नुकसान किसी भी प्रकार के बालों को हो सकता है। स्प्लिट एंड्स को काटकर उनसे छुटकारा पाना आसान है, लेकिन ये तरीका हर बार प्रभावी नहीं है। ऐसे में कई बार आपके बाल फिर से दोमुंहे हो सकते हैं। ऐसे में ये टूटे बाल आपके बालों को और खराब कर सकते हैं और इसकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। पर सोचने वाली बात ये है कि दो मुंहे बालों से कैसे बचा जाए? दो मुंहे बालों से बचने के लिए पहला उपाय तो ये है कि आप दो मुंहे बालों के कारणों के बारे में जानें ( Split ends causes and treatment) और इन चीजों को करने से बचें। इसी बारे में हमने डॉ निवेदिता दादू (Dr. Nivedita Dadu),डर्मेटोलॉजिस्ट, दादू क्लिनिक की संस्थापक और अध्यक्ष, जिन्होंने हमें विस्तार से इस बारे में बताया।

दो मुंहे बालों का कारण-Split ends causes

1. ओवरवाशिंग

हमारे बालों को साफ और स्कैल्प को स्वस्थ रखना जरूरी है लेकिन अत्यधिक बालों को धोने से यह अपने प्राकृतिक तेलों को खो सकता है। इसके कारण आपके बाल अधिक ड्राई हो सकते हैं और यही दो मुंहे हो सकते हैं। जो कि समय के साथ बढ़ भी सकता है।

2. कैमिकल्स और कलर का इस्तेमाल

तमाम हेयर स्टाइल के लिएहम अपने बालों में कैमिकल्स और कलरिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में ये कलर ट्रीटमेंट और कैमिकल्स का प्रयोग आपके बालों की प्राकृतिक नमी को छीन सकते हैं, जिससे बाल सूख सकते हैं और टूटने का खतरा और बढ़ सकता है। दरअसल, कैमिकल ट्रीटमेंट बालों को अंदर से बाहर तक नुकसान पहुंचाती हैं और इन्हें कमजोर बना देती हैं, जिससे यह गंभीर रूप से विभाजित हो कर दोमुंहे हो जाते हैं।

3. हीट-स्टाइलिंग

हीट-स्टाइलिंग बालों की क्षति और टूटने के पीछे एक बड़ा कारण है। ऐसे में बालों हीट प्रोटेक्टेंट का उपयोग करें। हीट प्रोटेक्टेंट न केवल बालों को गर्मी और यांत्रिक स्टाइल के हानिकारक प्रभावों से बचाता है, बल्कि यह बालों को हल्के कंडीशनिंग पोषण से भी प्रभावित करता है। यह फ्रिज़, स्टैटिक और फ्लाईवेज़ को रोकता है।

4. ओवर ब्रशिंग

जैसे हमारे बालों को शैम्पू करना, कंघी करना और ब्रश करना आवश्यक है, लेकिन इसे ज़्यादा करने से निश्चित रूप से आपके बाल टूटने लगते हैं। ओवर ब्रशिंग के कारण आपके बाल अंदर से टूट जाते हैं और दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए इससे बचना बेहद जरूरी है।

5. खराब मौसम और प्रदूषण

हवा, बारिश, धूप, प्रदूषण और जीवनशैली जैसी कुछ पर्यावरणीय स्थितियां भी बालों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे बालों को नुकसान होने की संभावना अधिक हो जाती है और आपके बाल दोमुंहे हो सकते हैं। ऐसे में इन तमाम चीजों से बचने की कोशिश करें।

दोमुंहे बालों को रोकने के उपाय-How to prevent split ends naturally

-अपने बालों को टूट और ड्राई होने से बचाने के लिए बालों में नमी बनाए रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप अमीनो एसिड के साथ विशेष रूप से तैयार हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- नियमित रूप से बालों की ट्रिमिंग करवाएं। ट्रिमिंग से बाल लंबे भी होते हैं और दो मुंहे बालों से छुटकारा भी मिलता है।

- हेयर मास्क का प्रयोग करें। हेयर मास्क नमी और हाइड्रेशन बहाल करके बालों को ट्रीटमेंट देते हैं। साथ ही ये हीट स्टाइलिंग कारण फ्रिज़ी बालों को रोकने में मदद करते हैं।

- हार्ड ब्रशिंग से बचें। दोमुंहे बालों को नुकसान से बचाने के लिए कठोर तौलिए और ब्रश का इस्तेमाल ना करें। बालों के अधिक रगड़ने से क्यूटिकल्स कमजोर हो सकते हैं और यहां तक ​​कि फाइबर भी टूट सकता है। इसलिए नेचुरल तरीके से बालों को सुखाएं।

इन तमाम चीजों के अलावा दोमुंहे बालों से बचने के लिए कर्लिंग और स्ट्रेटनर का उपयोग से बचें। हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट लगाएं और हेअर ड्रायर को उसके न्यूनतम तापमान पर इस्तेमाल करें। साथ ही समय समय पर ऑयलिंग का खास ध्यान रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source