Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Special water for your face: मौसम कोई भी हो स्किन से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर होती ही रहती है और मौसम में बदलाव के अनुसार ही उसमें कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ते हैं। लेकिन कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जो हर मौसम में काम करते हैं और आप इन्हें किसी भी समय इस्तेमाल कर सकते हैं। बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है और इसलिए इस मौसम में आपको सावधान रहने की ज्यादा जरूरत होती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए लोग न जाने कितने महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये महंगे प्रोडक्ट्स भी काम नहीं कर पाते हैं। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा से जुड़ी अच्छी आदतों को अपना लें, जैसे नियमित रूप से पानी से मुंह धोते रहना। लेकिन इसमें सादे पानी का नहीं बल्कि आपको एक खास पान से मुंह धोना चाहिए।
अगर आप समय-समय पर अपना मुंह नहीं धो पा रहे हैं, तो जल्द से जल्द यह आदत डाल लें। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए सादे पानी से नहीं बल्कि इस खास पानी से आपको मुंह धोना चाहिए जैसे ओट्स वाटर। खासतौर पर जब गर्मियों के बाद सर्दियां आ रही होती हैं, तो इस दौरान ओट्स का पानी आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
जिस प्रकार ओट्स आपकी सेहत के लिए अच्छा माने जाते हैं, उसी प्रकार आपकी स्किन के लिए ओट्स का पानी बेहद फायदेमंद होता है। ओट्स के पानी का सबसे ज्यादा फायदा आपकी स्किन के मॉइश्चर को वापस लाने का होता है। अगर आप रोजाना ओट्स वाटर से मुंह धोते हैं, तो आपको सर्दियों में भी मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सब के अलावा ओट्स के पानी से मुंह धोने से ऑयली त्वचा की समस्या भी कम हो जाती है और साथ ही स्किन का नेचुरल ग्लो भी बढ़ने लगता है।
ओट्स के पानी को तैयार करने का तरीका बहुत ही आसान है आपको बस सबसे पहले आधा गिलास पानी का उबाल लेना है और आंच से उतारने के बाद उसमें एक चम्मच ओट्स मिला लेने हैं। ओट्स को उसमें ठंडा होने दें और फिर इसके बाद निचोड़ कर निकाल दें। इस पानी का इस्तेमाल आप मुंह धोने के लिए करें। रोजाना कम से कम दो बार ओट्स के पानी से मुंह धोएं।
मुंह धोने का सही तरीका भी आपको पता होना जरूरी है। ओट्स के पानी के साथ मुंह धोते समय, पहले या बाद में किसी भी प्रकार की साबुन, फेस वॉश या किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। ओट्स के पानी से मुंह धोने के 15 मिनट बाद सादे पानी से मुंह भी धोएं, ऐसा करने से आपका चेहरा लंबे समय तक फ्रेश रहेगा और ड्राइनेस की समस्या भी नहीं होगी।