सर्दियों में कैसे मिलेगी ग्लोइंग स्किन? देसी नुस्खों के चक्कर न करें समय बर्बाद, एक्सपर्ट्स से जानें असली सीक्रेट

Winter Skin Care: अगर आप सही मौसम में सही स्किन केयर करते हैं, तो सर्दियां भी आपकी स्किन की दुश्मन नहीं हैं। सस्ते समझकर देसी नुस्खों पर समय बर्बाद करने से पहले जान लें स्किन एक्सपर्ट्स द्वारा बताई ये जरूरी टिप्स

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 11, 2025 2:28 PM IST

Tips for Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम लगभग सभी को खूब भाता है। लेकिन रूखी पड़ती स्किन सभी को परेशान भी बहुत करती है। सर्दियों की ठंडी हवाएं और कम नमी त्वचा की नमी छीन लेती हैं, जिससे चेहरा बेजान और रुखा लगने लगता है। कई लोगों में तो इस रूखी स्किन पर हल्के से खिंचाव से ही खून भी आ जाता, जो कि दर्द का कारण बनता है। ऐसे में अक्सर आप और हम जैसे लोग देसी नुस्खों की ओर रुख करते हैं और अपना समय बर्बाद कर देते हैं, जबकि जरूरत होती है कुछ आसान, लेकिन असरदार स्किन केयर आदतों को अपनाने की। तो आइए जानते हैं वे 4 सिंपल टिप्स के बारे में, जो सर्दियों में आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

हाइड्रेशन है सबसे जरूरी

आपने महसूस किया होगा कि सर्दियों में प्यास कम लगती है और आप कम मात्रा में भी इसका सेवन करते हैं। लेकिन आपकी यही गलती आपकी त्वचा को बेजान बना देती है। सर्दी हो या गर्मी दिनभर में आपको कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। आप चाहें तो गर्म पानी या हर्बल चाय के रूप में भी पानी की पूर्ती कर सकते हैं। आपके इस कदम से अंदर से हाइड्रेशन बना रहेगा, तो बाहर से भी त्वचा में नेचुरल ग्लो दिखेगा।

(और पढ़ें - चेहरे के निखार के लिए रोज कितना पानी पीएं)

सही मॉइस्चराइजर चुनें

इस मौसम चेहरे पर कोई भी क्रीम लगाने के बजाय ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें, जिसमें ह्यलुरॉनिक एसिड, शीया बटर या विटामिन ई जैसे तत्व शामिल हों। ये न केवल त्वचा को पोषण देते हैं, बल्कि लंबे समय तक नमी भी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसलिए नहाने के तुरंत बाद हल्के गीले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

(और पढ़ें - सर्दियों में चेहरे को हाइड्रेट कैसे रखें)

नर्म क्लींजिंग

बहुत बार चेहरा धोना आपकी त्वचा के नेचुरल ऑयल लेयर को खत्म करने का काम करता है। इसलिए सर्दियों में भी दिन में दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें। वहीं हफ्ते में एक बार हल्का स्क्रब करें, ताकि डेड स्किन निकल जाए और नई त्वचा आपके निखार को बढ़ाने में मदद करे।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

सर्दियों में सूरज की किरणें बेशक कम दिखती हैं, लेकिन तीखी भी होती हैं। इसलिए यूवी किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं। खासकर घर से बनाकर निकलते वक्त या धूप सेंकते वक्त। यह आपकी त्वचा को टैनिंग, झुर्रियों और डलनेस से बचाने में मददगार साबित होती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source