नेचुरल ग्लो के लिए डाइट में शामिल करें कोलेजन बढ़ाने वाले खास ड्रिंक्स, जानें रेसिपी

Drinks for collagen: स्किन के नेचुरल ग्लो के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए बल्कि कोलेजन लेवल बढ़ाने वाले इन खास ड्रिंक्स को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 22, 2024 7:31 PM IST

Drink the improve collagen production in body: कोलेजन हमारी त्वचा, हड्डियों और जोड़ो के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो हमारी त्वचा को लचीला, ताजा और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां, ढीलापन और रिंकल्स आ सकते हैं। इसलिए, कोलेजन को बढ़ाने के लिए सही आहार और पोषण का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। आज हम आपको कुछ कोलेजन बूस्टिंग ड्रिंक्स की रेसिपी दे रही हैं। ये कोलेजन बूस्टिंग ड्रिंक्स न सिर्फ आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देंगे, बल्कि आपको ताजगी और ऊर्जा भी प्रदान करेंगे। कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए इन ड्रिंक्स के साथ-साथ एक स्वस्थ आहार और अच्छी जीवनशैली भी अपनाना जरूरी है। इन ड्रिंक्स को नियमित रूप से पीने से त्वचा में लचीलापन, नमी और चमक आ सकती है, साथ ही उम्र बढ़ने के संकेतों को भी धीमा किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन खास बूस्टिंग ड्रिंक्स के बारे में।

नींबू और अदरक बूस्टिंग ड्रिंक

यह ड्रिंक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। अदरक में सूजन कम करने और त्वचा को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

- 1 कप पानी

- 1 चम्मच ताजा अदरक का रस

- 1 चम्मच शहद (स्वाद अनुसार)

- 1 नींबू का रस

ऐसे बनाएं

सबसे पहले पानी को उबालने के लिए रखें। जब पानी उबालने लगे, उसमें ताजा अदरक का रस डालें और 2-3 मिनट तक उबालने दें। अब इसे छान लें और एक गिलास में डालें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें और इसे गुनगुना या ठंडा करके पियें।

ऑरेंज और स्ट्रॉबेरी बूस्टिंग ड्रिंक

विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन के लिए आवश्यक है। इस ड्रिंक में आपको ताजे संतरे और स्ट्रॉबेरी से प्राकृतिक विटामिन सी मिलेगा, जो त्वचा के लिए लाभकारी है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

- 1 संतरा (ताजा जूस)

- 5-6 स्ट्रॉबेरी (कटा हुआ)

- 1 चम्मच शहद (स्वाद अनुसार)

- 1 कप पानी

ऐसे बनाएं

सबसे पहले संतरे का जूस निकाल लें और उसे एक गिलास में डालें। स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मिक्सर में पीस लें। दोनों को मिला लें, साथ ही शहद और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को छान कर एक गिलास में पिएं। इसे आप ठंडा या गुनगुना करके पी सकते हैं।

ग्रीन टी और पुदीना बूस्टिंग ड्रिंक

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और पुदीना त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। यह ड्रिंक कोलेजन को भी बढ़ाता है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

- 1 कप ग्रीन टी (ताजा)

- 1 चम्मच शहद

- 4-5 पुदीने के पत्ते

ऐसे बनाएं

सबसे पहले ग्रीन टी का पानी उबालने के बाद उसमें पुदीने के पत्ते डालें। 2-3 मिनट के लिए उबालने दें। शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे छानकर गर्म-गर्म पिएं।

अनानास और हल्दी बूस्टिंग ड्रिंक

अनानास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है, जो त्वचा की सूजन कम करने और कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। हल्दी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

- 1 कप ताजे अनानास के टुकड़े

- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

- 1 चम्मच शहद

- 1 कप पानी

ऐसे बनाएं

सबसे पहले अनानास के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब हल्दी और शहद डालकर मिक्स करें। पानी डालकर अच्छे से मिला लें। इसे छान कर एक गिलास में पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source