स्पा से पाएं पॉजिटिव एनर्जी, इसके 7 फायदे जानकर आप भी जरूर करेंगी ट्राई

स्पा शरीर पर सकारात्मक असर करने के साथ-साथ मन-मस्तिष्क को शांति देता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 3, 2018 2:42 PM IST

महिलाएं फिट और आकर्षक दिखने के लिए कई सारे उपाय करती हैं। कभी ब्यूटी पारलर जाती हैं तो कभी घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। एक बार हेल्थ फिटनेस स्पा जाकर देखिए। आज हेल्थ फिटनेस स्पा काफी हॉट एंड हैपनिंग ट्रेंड बनता जा रहा है। पर हां, अपने बजट को ध्यान में रख कर ही इस ओर कदम बढ़ाएं। फिटनेस स्पा मसाज टोटल बॉडी रिलैक्सेशन के साथ मेंटल पीस भी देता है। फिट और रिलैक्स रहने के लिए स्पा के फायदों पर करें गौर-

1 कई तरह के फिटनेस मसाज हैं जिसे आप अपने जरूरत के हिसाब से चुन सकती हैं जैसे- डीप टिशू मसाज, फूट मसाज, बैक मसाज, दर्द और तनाव से छुटकारा पाने के लिए एक्यूप्रेशर टेक्नीक, आयुर्वेदिक स्टाइल में फेस और स्कैल्प मसाज भी करा सकती हैं। स्पा शरीर पर सकारात्मक असर करने के अलावा मन-मस्तिष्क में शांति लाता है।

यह भी पढ़ें- Wellness Travel के भी हैं कई फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान !

2 यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। फिटनेस स्पा मसाज ज्वाइंट फ्लेक्सिबिलिटी में भी लचीलापन लाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह कनेक्टिव टिशू में हुए थिकनिंग को कम करता है।

spa health benefits 2

3 मसाज से शरीर की मांसपेशियां टोन होती हैं। जोड़ों और हड्डियों में आई किसी भी प्रकार के तनाव को दूर करता है। यह टिशू जेनरेशन, स्कार टिशू और स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है। इससे मांशपेशियों में हुए क्रैम्प्स, ऐंठन, अकड़न भी दूर होता है।

4 मसाज ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा कर अधिक से अधिक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मांसपेशियों में प्रवाहित करता है, जिससे मांसपेशियों में थकान और पीड़ा दूर हो जाती है। मासंपेशियों से यह टॉक्सिन और वेस्ट पदार्थ को भी बाहर निकालने का काम करता है। स्पा थेरेपी केशिका (कैपिलरीज) के फैलाव के कारण ब्लड प्रेशर कम करता है।

spa health benefits

5 यदि आप स्पा मसाज कराती हैं तो इसेमिया (शरीर के अंगों में रक्त प्रवाह में कमी लाता है, जिससे दर्द और ऊतक काम करना बंद कर देते हैं) होने का खतरा कम हो जाता है। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है, जिससे व्हाइट ब्लड सेल्स में बढ़ोतरी होती है। स्पा थेरेपी नर्व्स को सूद करता है और एन्डॉर्फिन्स को रिलीज कर दर्द कम करता है।

6 यदि आप तनाव से ग्रस्त हैं तो यह रिलैक्स करने के साथ तनाव भी दूर करता है। चिंता दूर होने से आपको बेहतर महसूस तो होगा ही आत्म-सम्मान भी बढ़ेगा। फिटनेस स्पा मसाज लेने से साइकोलॉजिकल अवस्था में भी सुधार आता है। इससे इमोशनल ट्रॉमा को रिलैक्सेशन के जरिए दूर किया जा सकता है।

7 स्पा थेरेपी कराने से स्वेट ग्लैंड्स से पसीने का निर्माण होता है, जिसके कारण यूरिया और वेस्ट प्रोडक्ट्स त्वचा के जरिए बाहर निकल जाता है। यह न सिर्फ त्वचा को जवां व चमकदार बनाता है, बल्कि इसमें लचीलापन भी बरकरार रखता है। रक्त प्रवाह और न्यूट्रिएंट्स शरीर में बढ़ाता है, जिसके कारण दोबारा से कोशिकाओं का निर्माण होता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source