सोयाबीन की 2 बड़ी से बनाएं घर पर 500 रुपये से महंगा और असरदार फेस स्क्रब, कुछ ही दिन में गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे

Soyabean chunks scrub in hindi : आप घर पर ही सोयाबीन की बड़ी की मदद से स्क्रब तैयार कर सकती है, जो आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 24, 2021 8:36 PM IST

Soyabean chunks scrub in hindi : प्रोटीन से भरी सोयाबीन की बड़ी न सिर्फ शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करती है बल्कि ये आपको ऊपरी निखार देने में भी मदद करती है। जी हां, आपने शायद पहले ये न सुना हो लेकिन सोयाबीन में वो सारे गुण होते हैं, जिसकी हमारी स्किन को जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको सोयाबीन की बड़ी से ऐसा स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो चेहरे के साथ-साथ गर्दन की स्किन को चमकाने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार करना है या स्क्रब।

सोयाबीन की बड़ी से स्क्रब बनाने के लिए जरूरी चीजें

1- सोयाबीन की 2 बड़ी

2-आधा चम्मच नारियल तेल

कैसे तैयार करें सोयाबीन का स्किन स्क्रब

1-सोयाबीन का स्किन स्क्रब तैयार करने के लिए आप सबसे पहले इमामदस्ते में सोयाबीन की 2 बड़ी अच्छी तरह से कूट लें।

2-सोयाबीन के पीसे हुए पाउडर में आपको अब आधा चम्मच नारियल तेल मिलाना है। वहीं नारियल तेल उपयोग करें, जो खाना बनाने या फिर सेवन के लिए उपयोग में लाया जाता है।

3- अब तेल और पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें और 15 मिनट के लिए रखा छोड़ दें।

4- ऐसा करने से दोनो अच्छी तरह मिक्स हो जाएंगे।

कैसे करें सोयाबीन की बड़ी से बने फेस स्क्रब का उपयोग

1- अपने चेहरे को साफ व ताजे पानी से धो लें।

2-उसके बाद कम से कम 3 से 4 बार पानी के छींटे चेहरे पर मारें ताकि स्किन सॉफ्ट और डस्ट फ्री हो जाए।

3- अब स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाना शुरू करें। आपके ऊपर है कि आपको इसे कितनी देर लगा छोड़ना है।

4- स्क्रबिंग के बाद चेहरे और गर्दन को गुनगुने पानी से धो लें।

5- चेहरा चिकना लग रहा है तो फेसवॉश से चेहरा धो लें।

अंत में ट्राई करें ये फार्मूला

चेहरा साफ हो जाने के बाद गुलाबजल से हल्का स्प्रे करें या फिर रूई को गुलाबजल में भिगोकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ये तो बात थी चेहरे की लेकिन आप 6 सोयाबीन बड़ी से फुलबॉडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं। तो देर किस बात की आज ही इसे ट्राई करें।