Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sour Milk Benefits For Skin: दूध फटने के बाद लोग या तो उसका इस्तेमाल दही जमाने के लिए करते हैं या पनीर बना देते हैं। पनीर बनाने की प्रक्रिया में फटे दूध से पनीर और पानी अलग कर दिया जाता है और पानी को फेंक दिया जाता है। हालांकि, बहुत से लोगों को इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू की जानकारी होती है और वे इस पानी का इस्तेमाल कूकिंग में करते हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि फटे दूध का यह पानी आपके चेहरे की खोयी रौनक लौटा सकता है।जी हां, फटे दूध का पानी त्वचा के लिए एक बहुत ही फायदेमंद वस्तु है। आइए जानें कैसे इसका इस्तेमाल कर खोयी खूबसूरती वापस पायी जा सकती है। (Sour Milk Benefits For Skin In Hindi)

दूध में पाए जाने वाले ज़्यादातर पोषक तत्व दूध फटने के बाद भी इसमें मौजूद रहते हैं। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन की इंटर्नल हेल्थ के साथ एक्सटर्नल हेल्थ को भी सुधारता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम (Calcium),प्रोटीन (Protein) और मिनरल्स (Minrals) भी शरीर और त्वचा का पोषण करते हैं। (Sour Milk Benefits For Skin)