पानी में ये 3 चीजें उबालकर बालों पर लगाती हैं सोनाक्षी सिंहा, खुद शेयर किया घने बालों का राज

Sonakshi Sinha Hair Care secret: आज हम आपको इस लेख में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा बताए एक ऐसे हेयर स्प्रे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे वह खुद इस्तेमाल करती हैं। यही उनके लंबे खूबसूरत बालों का राज भी है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 28, 2025 1:36 PM IST

Sonakshi Sinha Hair Healthy Rakhne Ke Liye Kya Karti Hain: डस्की स्किन टोन वाली सोनाक्षी सिन्हा उन सभी महिलाओं के लिए फैशन से लेकर ब्यूटी तक के लिए इंस्पिरेशन हैं। सोना की स्किन तो हेल्दी और क्लीन है ही, साथ ही उनके बालों की बात करें तो वह लंबे-घने और सिल्की भी हैं। आजकल जहां कई एक्ट्रेस अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट्स का सहारा ले रही हैं, वहीं सोनाक्षी अपने बालों पर घरेलू नुस्खे लगाती हैं।

जी हां, यह सच है और खुद सोना ने अपने बालों पर इस्तेमाल होने वाले होममेड टोनर को बनाने का तरीका बताया है। अगर आप भी सोनाक्षी की तरह अपने बालों की लंबाई बढ़ाने के साथ उन्हें सिल्की व शाइनी बनाना चाहते हैं तो घर पर मौजूद इन 3 चीजों को पानी में उबालकर हेयर टोनर तैयार कर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इन 3 चीजों के बारे में जानें।

सोनाक्षी ने बताई बालों के लिए फायदेमंद 3 चीजें

सोनाक्षी ने बताया कि वह अपने बालों पर घर पर बने हेयर टोनर स्प्रे का इस्तेमालकरती हैं। इस टोनर को बनाने के लिए वह पानी में रोजमेरी की पत्ती, लौंग के जाने और मेथी के बीज का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार रोजमेरी ऑयल एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया के ट्रीटमेंटके लिए फायदेमंद होता है।

जानें हेयर टोनर बनाने का तरीका

हेयर टोनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पतीला लेना है, उसमें 2 गिलास पानी, 2 चम्मच रोजमेरी, 6-7 लौंग और 2 चम्मच मेथी के दाने। इन सभी चीजों को अच्छे पका लें और फिर छानकर एक स्प्रे बोतल में भरकर रख दें। आप इस टोनर को रोज अपने बालों पर लगाएं और फिर देखें कैसे आपके बालों का स्वास्थ्य सुधरने लगता है।

जानें बालों के लिए मेथी के दाने कितने फायदेमंद होते हैं

मेथी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन पाया जाता है। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने, हेयर फॉल को कम करने, जड़ों को मजबूत करने, सफेद होने से बचाने और उन्हें सिल्की शाइनी बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि सोनाक्षी सिन्हा भी अपने बालों के लिए मेथी के बीजों का इस्तेमालकरती हैं।

बालों के लिए लौंग के पानी के फायदे

लौंग के पानी में विटामिन ए, सी, के, आयरन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने, बालों का झड़ना रोकने, स्कैल्प को हेल्दी बनाने और हेयर थिनिंग की समस्या को खत्म करने का काम करते हैं। आप चाहें तो सिर्फ लौंग का पानी भी बालों पर लगा सकते हैं और उन्हें हेल्दी बना सकते हैं।

Highlights

  • सोनाक्षी सिन्हा अपने बालों पर नेचुरल रेमेडी का उपयोग करती हैं।
  • बालों को हेल्दी बनाने के लिए रोजमेरी फायदेमंद होता है।
  • मेथी दाना में मौजूद प्रोटीन हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

हेयर फॉल रोकने के लिए कौन-सी हर्ब्स का इस्तेमाल करना चाहिए?

हेयर फॉल रोकने के लिए आयुर्वेद में आंवला, शिकाकाई, मेथी और भृंगराज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

स्कैल्प साफ करने के लिए क्या करें?

अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें?

अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो सही तेल से स्कैल्प मसाज करें, स्ट्रेस न लें, आयरन और फोलेट रिच फूड खाएं और केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source