hamburger icon
A
Read in English

होठों को मुलायम बनाने के अलावा इन 10 चीजों के लिए भी करें वैसलीन का इस्तेमाल

अभी तक सभी लोग वैसलीन का इस्तेमाल केवल सूखे व रूखे होंठों को मुलायम बनाने के लिए करते आए हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 22, 2018 9:39 AM IST

वैसलीन का इस्तेमाल लगभग सभी लोगों ने किया होगा, हमें शायद ही ऐसा कोई इंसान मिले जिसने कभी भी वैसलीन का प्रयोग न किया हो। लेकिन अभी तक सभी लोग वैसलीन का इस्तेमाल केवल सूखे व रूखे होंठों को मुलायम बनाने के लिए करते आए हैं।  परंतु हम आपको यह बताना चाहेंगे कि आप इसका इस्तेमाल और भी कई तरीकों से कर सकते हैं। तो जानते हैं कि हम वैसलीन का इस्तेमाल और किन-किन चीजों के लिए कर सकते हैं।

-आप अपने शरीर पर लगे परफ्यूम की खुशबू को बरकरार रखना चाहते हैं, तो अपनी कलाई और गले पर परफ्यूम के साथ थोड़ा सा वैसलीन लगा कर रब करें। ऐसा करने से खुशबू देर तक आपके साथ रहेगी।

- कि‍सी शादी या पार्टी में जा रहे हैं, तो टूटे और दो मुंहे बालों को छुपाने के लिए वैसलीन एक बेहतर उपाय हो सकता है। इसे दोनों हाथों में रगड़कर हल्के हाथ से बालों पर लगाएं।

-पुराने जूतों को नया बनाने में वैसलीन आपकी सहायता कर सकता है। थोड़ा सा वैसलीन अपने जूतों पर रगड़ कर देखिए, जूते चमकने लगेंगे और बिल्कुल नए जैसे दिखाई देंगे।

-शरीर के किसी भाग में या नाखून के आसपास की चमड़ी निकलने या खिंच जाने पर वैसलीन लगाकर आप त्वचा को समान कर सकते हैं।

-बालों को कलर करते वक्त, हेयर लाइन के पास अच्छी तरह से वैसलीन लगा लें। इससे डाई आपकी त्वचा पर कलर नहीं लगेगा और आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी। यह भी पढ़ें- मेकअप करना स्किन के लिए है फायदेमंद, जानें कैसे !

- अगर आप नहाने का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो वैसलीन में थोड़ा समुद्री नमक मिलाकर शरीर पर मसाज करें, फिर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें। आप पहले से ज्यादा तरोताजा एहसास से भर जाएंगे।

-अगर ईयरिंग्स पहनते वक्त आसानी से कान के अंदर नहीं जा पा रहे, तो बस उस जगह पर थोड़ा सा वैसलीन लगा दीजिए, और बड़ी आसानी से ईयरिंग्स पहन लीजिए।

-किसी फंक्शन या पार्टी में जा रही हैं, और दांतों में लिपस्ट‍िक नहीं लगने देना चाहती, तो दांतों पर थोड़ा सा वैसलीन लगा लें। इससे उनपर लिपस्ट‍िक का रंग भी नहीं लगेगा, और उनकी चमक भी बढ़ जाएगी। ब्यूटी कॉम्पिटिशन में भी यह तरीका आजमाया जाता है। यह भी पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें कानों के बाल निकालने का सबसे सेफ तरीका क्या है ?

- आप प्लकर से अपनी आई-ब्रो बना रहीं है, तो जरा सा वैसलीन लगा लें। बाल ठीक से निकल भी जाएंगे, और आपकी त्वचा मुलायम बनी रहेगी।

- अपनी आई-ब्रोज को शाइनी बनाने के लिए भी आप वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं, तुरंत चमक आ जाएगी। इसके अलावा यह बालों में चमक और उनकी उलझन सुलझाने के लिए भी बेहद कारगर है।