बॉडी वॉश या साबुन दोनों में कौन ज्यादा स्किन के लिए है फायदेमंद, जानें कौन सा विकल्प हमारी स्किन के लिए बेहतर

हम आपको बॉडी वॉश और साबुन के बीच कुछ बेसिक अंतर के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनने में सहायता करेगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 8, 2021 2:59 PM IST

Body wash or soap in hindi : आप नहाते वक्त साबुन का प्रयोग करते हैं या फिर बॉडी वॉश का? अक्सर लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि कौन ज्यादा बेहतर है बॉडी वॉश या साबुन। बॉडी वॉश और साबुन की तुलना करने से पहले उनके फायदों के बारे में जानने की जरूरत है लेकिन उससे पहले दोनों के गुणों की तुलना करना ज्यादा जरूरी होता है।

इस लेख में हम आपकी इस दुविधा को खत्म करने जा रहे हैं और आपको बॉडी वॉश और साबुन के बीच कुछ बेसिक अंतर के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनने में सहायता करेगा और किसे पता कि ये कारण आपको अपने चयन को बदलने पर मजबूर ही कर दें।

बॉडी वॉश और साबुन के बीच 4 बड़े अंतर

दोनों का प्राइस

प्राइस सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है और यह बात भी 100 फीसदी सही है कि बॉडी वाश साबुन की तुलना में ज्यादा महंगे होते है। लेकिन यह बात सभी बॉडी वॉश पर लागू नहीं होती है। जब आप 'नहाते वक्त दोनों के यूज होने के बारे में बात करेंगे तो आप इस बात को लेकर होने वाली बहस से खुद-ब-खुद बाहर निकल जाएंगे। बॉडी वॉश महंगे जरूर होते है लेकिन इन्हें एक छोटे से सिक्के की जितनी मात्रा तक यूज किया जाता है और वो भी काफी होती है आपकी स्किन को मॉइस्चराइजिंग करने के लिए। आपका एक बॉडी वॉश 1 महीने से ज्यादा चलता है।

समय

नहाने के लिए आपको ज्यादा पानी और ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं होती है। ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि बॉडी वॉश को शरीर से हटाने में साबुन से अधिक समय लगता हैं। लेकिन जब आप किसी मीटिंग के लिए लेट हो रहे होते हैं, तो आपको साबुन का प्रयोग करना इजी रहता है नाकि बॉडी वॉश का। हालांकि, ये बात सही नहीं है क्योंकि ज्यादातर बॉडी वॉश आसानी से धुल जाते हैं और त्वचा को तरोताजा करते हैं। अगर आपको देर हो रही है खासकर सुबह के समय तो बॉडी वॉश बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसे बिना रगड़े और सिर्फ पानी डालकर ही हटाया जा सकता है जबकि साबुन में आपको रगड़ने की जरूरत होती है।

स्टोरेज

एक और मुख्य बात ये है कि साबुन को रखने के लिए आपको जगह और डिश चाहिए होती है जबकि बॉडी वाश के लिए नहीं। बॉडी वॉश को आराम से कहीं भी साथ ले जाया जा सकता है और दूसरों को भी दिया जा सकता है। आमतौर पर परिवार के सदस्य एक ही बाथरूम इस्तेमाल करते हैं लेकिन दूसरे का साबुन इस्तेमाल करना सुविधाजनक नहीं होता है। इसके साथ ही, साबुन को लाना-ले जाना कठिन होता है और इसे दूसरों के साथ इस्तेमाल करना भी।

नहाने का तरीका

लोगों के बीच ऐसी अवधारणा है कि बॉडी वॉश का उपयोग केवल शावर के नीचे किया जाता और इसे बाल्टी में पानी भर के नहाना बिल्कुल भी मज़ेदार नहीं हैं। अधिकांश भारतीय लोग बाल्टी से नहाते हैं और बॉडी वॉश इसमें अच्छा काम करता है। बॉडी वॉश किसी की त्वचा को बिना ड्राई बनाए मॉइस्चराइज़ करता है और आप नहाने का मजा भी उठा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.