तो ये हैं करीना कपूर खान की ग्लोइंग स्किन का राज़, डेली करती हैं ये 3 सिम्पल से काम

आज भी करीना को देखकर कोई ये नहीं कह सकता है कि उम्र 42 की हो गई हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। ये उनकी चमकती स्किन का कमाल है।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 21, 2023 3:39 PM IST

आज भी करीना कपूर खान अपनी खूबसूरती के चलते अपनी अलग पहचान बनाई है । आज भी उनके चेहरे का निखार बरकारार है जबकि करीना कपूर खान की उम्र 42 साल हो चुकी हैं। आज भी उन्हें देख के कोई ये नहीं कह सकता है कि उम्र 42 की हो गई हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। ये उनकी चमकती स्किन का कमाल है। हर कोई और जानना चाहता करीना की ग्लोइंग स्किन का राज है। तो आज हम इस लेख में करीना कपूर खान की चमकती स्किन के बारें में आपको बताएगें।

ज्यादा पानी पीती हैं

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बहुत ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करती है ताकि चेहरे की चमक बनी रहे। करीना ने बताया वो दिन में बहुत ज्यादा पानी पीती है। जिससे कारण उनकी स्किन हाइड्रेट रहे और बॉडी में नमी बनी रहे है। करीना कपूर दिन में नारियल पानी का भी सेवन करती है। यही कारण है जिस वजह से उनकी स्किन में ग्लो करती रहती है।

खाने -पीने का ज्यादा ध्यान रखती है

करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो काम के साथ -साथ अपने खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखती है। वो समय से खाना खाती हैं और समय से ही अपना सारा काम करती है। उनका कहना है कि वो दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम से करती है। और साथ ही वर्क आउट भी करती है। करीना को खाने में दाल -सब्जी, रोटी और दही-चावल खाना अच्छा लगता है। वहींस डिनर में दाल -सब्जी , रोटी खाना पसंद करती है।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचती है

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स के बारें में। करीना कपूर खान ने बताया कि वो खुश रहना पसंद करती है हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करती है और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचती हैं। करीना कपूर खान का मानना है कि खुश रहने से चेहरे पर ग्लो आता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source