ब्यूटी स्लीप के साथ स्लीपिंग पोजिशन का भी रखें ख्याल, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन पोजिशन में सोने से कम हो जाती है खूबसूरती

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारा स्लीपिंग पैटर्न हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। ग़लत पोजिशन में सोने से बुढ़ापे की निशानियां चेहरे पर जल्द दिखायी दे सकती हैं। (Sleeping Position and Skin Health)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 21, 2021 6:44 PM IST

Sleeping Position and Skin Health: ब्यूटी स्लीप एक ऐसा नुस्खा है जिसे रानियों-राजकुमारियों से लेकर आजकल की मॉडेल्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फॉलो करती हैं। 8 घंटे की पर्याप्त नींद आपकी स्किन हेल्थ को बहुत सुधार सकती है इसीलिए, खूबसूरती बढ़ाने के लिए हर लड़की को यह ब्यूटी टिप दी जाती है कि हर रात 7-8 घंटें की नींद ज़रूर सोए। लेकिन,क्या आप जानते हैं कि अगर आपका स्लीपिंग पैटर्न ठीक नहीं होगा तो भरपूर नींद लेने की बावजूद आपकी सुंदरता बढने की बजाय घट भी सकती है। इससे, झुर्रियां, पिम्पल्स और फाइन लाइंस जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। यहां पढ़ें आखिर कैसे आपका सोने का तरीका और आपकी स्किन हेल्थ जुड़े हैं एक दूसरे से। (Sleeping Position and Skin Health in Hindi)

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारा स्लीपिंग पैटर्न हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। ग़लत पोजिशन में सोने से बुढ़ापे की निशानियां चेहरे पर (Signs of Ageing) जल्द दिखायी दे सकती हैं। इससे आंखों की सूजन, एक्ने और चेहरे पर गाल पिचकने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। खासकर, हम किस करवट सोते हैं वह हमारी स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।

अच्छी स्किन के लिए ना दोहराएं स्लीपिंग पोजिशन की ये गलतियां

करवट होकर सोना

पीठ के बल सोना बॉडी और स्किन दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, लोगों को करवट होकर सोना अधिक आरामदायक महसूस होता है।ऐसे में जब लोग किसी एक करवट ही सोते हैं तो उनकी स्किन तकिए के सम्पर्क में आती है। अगर तकिए के कवर साफ ना हों और उनके लिए इस्तेमाल किया जानेवाला फैब्रिक कठोर हो तो इससे आपकी स्किन बैक्टेरिया के सम्पर्क में आ सकती है और स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो सकती हैं। (Skincare tips for people who sleep with a pillow)

पीठ के बल सोना क्यों है सही

जैसा कि पीठ के बल सोने से आपकी स्किन हवा के सम्पर्क में बनी रहती है। इससे, स्किन में सर्कुलेशन भी बना रहता है। इसी तरह सीधे हो कर पीठ के बल सोने से आपकी त्वचा चादर और तकिये के सम्पर्क में भी नहीं आती जिससे, बैक्टेरिया से स्किन सुरक्षित रह पाती है।

क्या आप भी सोती हैं पेट के बल ?

बहुत से लोगों को भले ही पेट के बल सोने से अधिक आराम महसूस होता है लेकिन, यह स्लीपिंग पोजिशन आपके पेट और चेहरे दोनों के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। जी हां, जब आप तकिये में अपना मुंह धंसाकर सोते है तो इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से नहीं हो पाता। इसी तरह  स्किन को हवा भी नहीं पाती। इससे, त्वचा में पोर्स बंद होने, आंखों के नीचे सूजन और चेहरे की त्वचा दबने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

Arjun Rampal Hair Color: अर्जुन रामपाल की तरह करवाना चाहते हैं ब्लॉन्ड हेयर कलर, तो पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Avika Gor Fairness Cream: अविका गौर से पहले ये 10 सेलेब्स भी कर चुके हैं फेयरनेस क्रीम के ऐड में काम करने से तौबा, वजह जानकर हो जाएगा इनसे प्यार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source