
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2020 12:11 PM IST
पानी से हेल्दी स्किन पाने के तरीके।© Shutterstock
पानी Using Water for Healthy Skin से खूबसूरती निखारना औऱ हेल्दी स्किन पाना बहुत आसान है। जिसे, आप घर पर और आसानी से अपनी स्किन की हेल्थ और टेक्सरचर सुधारने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि, रोज़ाना 7-8 गिलास पानी पीने से Using Water for Healthy Skin ना केवल हेल्दी बॉडी बल्कि, हेल्दी स्किन के लिए दी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उसके अलावा भी पानी की मदद से सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना काफी आसान है।
कई, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की शुरुआत से पहले आइस क्यूब या बर्फ के टुकड़ों से चेहरे की मसाज की जाती है। इससे, चेहरे की कांति बढ़ती है। इसीलिए, आप भी चेहरे पर बर्फ के टुकड़ों से मसाज कर सकते हैं। एक्ने या पिम्पल्स से भरे चेहरे पर बर्फ की मसाज से फायदा होता है। यह चेहरे की त्वचा में कसावट बढ़ाती है। जिससे, चेहरे पर ग्लो आता है। यह आंखों के नीचे के काले धब्बों को कम करने में भी मदद करता है।
स्टीमिंग (Steaming) त्वचा के बंद रोमछिद्रों और पोर्स को खोलने में मदद करता है। इससे, ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स कम करने में मदद होती है। यह डेड स्किन सेल्स की परत को चेहरे से साफ करती है। तो, चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। जिससे, झुर्रियों और उम्र बढ़ने के बाकी संकेत देर से दिखते हैं। (Using Water for Healthy Skin)
गर्म पानी में नमक या इसेंशियल ऑयल्स के साथ फुट सोक तैयार करें। इसमें, पैरों को 20-25 मिनट डुबोकर रखने से ना केवल स्किन बेहतर बनती है। बल्कि, इससे पैरों में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है। गौरतलब है कि, पैरों की थकान का असर आपके चेहरे पर भी दिखता है। इसीलिए, जब आपके पैरों को आराम मिलता है तो चेहरा भी चमक उठता है। (Using Water for Healthy Skin)