
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 9, 2019 6:21 PM IST
टी -ट्री ऑयल कई ब्यूटी प्रॉब्लम्स से राहत दिलाता है।
टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) एक मल्टी-पर्पज़ नैचुरल ऑयल (Tea Tree Oil benefits) है। यह इसेंशियल ऑयल, विंटर सीज़न में स्किन प्रॉब्लम्स (Tea Tree Oil benefits) से राहत दिलाती है। सर्दियों के मौसम में स्किन कई बार बहुत ज़्यादा ड्राई हो जाती है। ऐसे में, स्किन रूखेपन की वजह से कट-फट भी जाती है। इस समस्या में टी-ट्री ऑयल की हीलिंग प्रॉपर्टीज़ राहत दिलाती हैं। इस नायाब नैचुरल ऑयल के कुछ और फायदों की वजह से इसे सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह एक समस्या है जो ना केवल सर्दियों में बढ़ जाती बल्कि लोगों को परेशान भी खूब करती है। डैंड्रफ की वजह से सिर की त्वचा में तेज़ खुजली होती है। साथ ही, इसकी वजह से पिम्पल्स और फोड़े-फुंसी की समस्या भी बढ़ जाती है। इसीलिए, डैंड्रफ को नज़रअंदाज़ करना नुकसान दायक हो सकता है।
अगर, टी-ट्री की मदद से डैंड्रफ की समस्या (Tea Tree Oil benefits) से राहत पाना चाहते हैं। तो, शैम्पू करते समय मग में ज़रूरतभर का शैम्पू और पानी लें। इसमें एक चम्मच टी-ट्री ऑयल मिलाएं। अब इस मिश्रण से बालों को वॉश करें।
यह भी पढ़ें- ठंड में बार-बार होती है ड्राई लिप्स की समस्या? ये 3 नैचुरल रेमेडिज़ करें इस्तेमाल।
कोहनी, घुटनों जैसे हिस्सों की त्वचा अक्सर बाकी शरीर की त्वचा के मुकाबले ज़्यादा सख्त होती है। इन्हें, नर्म बनाने के लिए टी-ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) का इस्तेमाल करें। टी-ट्री ऑयल को अपने साधारण तेल (नारियल का तेल या बादाम का तेल) में बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण से त्वचा की मसाज करें।
ठंड बढ़ने पर स्किन पर रैशेज़ या लाल चकत्ते दिखायी पड़ने लगते हैं। इन्हें, विंटर रैश कहा जाता है। यह कभी-कभी बहुत गम्भीर होते हैं, जिनकी वजह से त्वचा में सनसनाहट महसूस होती है और दर्द भी होता है। ऐसे में, नारियल के तेल या एलो वेरा जेल के साथ बराबर मात्रा में टी-ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) मिक्स करें। इस मिश्रण को रूई की मदद से विंटर रैशैज़ पर लगाएं। दिन में 3-4 बार ऐसा करें।