Men's Skincare In Summer: गर्मियों में पुरुषों के लिए स्किन केयर टिप्स, जो रखेंगी त्वचा को हेल्दी और प्रॉब्लम-फ्री

मौसम बदलने के साथ मर्दों को अपनी स्किन केयर के तरीकों में भी बदलाव करना चाहिए। (Skincare Tips For Men In Summer)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 5, 2022 4:38 PM IST

Skincare Tips For Men In Summer: एक अच्छे स्किनकेयर रूटीन की मदद से स्किन को हेल्दी और प्रॉब्लम-फ्री रखा जा सकता है।  महिलाओं और बच्चों की तरह ही मर्दों की स्किन को भी गर्मियों में खास देखभाल की ज़रूरत पड़ती है। गर्मियों में जब तापमान और उमस बढ़ जाती है तब स्किन पर भी इसका असर देखा जाता है। त्वचा का रूखापन बढ़ने के साथ गर्मियों में स्किन की रंगत भी बदल जाती है। वहीं, सेंसिटिव स्किन वालों को गर्मियों के मौसम में अधिक समस्याएं होती हैं। मौसम बदलने के साथ मर्दों को अपनी स्किन केयर के तरीकों में भी बदलाव करना चाहिए। यहां पढ़ें गर्मियों में स्किन केयर से जुड़ी कुछ टिप्स जो पुरुषों की त्वचा को हेल्दी और क्लियर रखने में कर सकती हैं मदद। (Skincare Tips For Men In Summer In Hindi)

गर्मियों के मौसम में स्किन केयर में पुरुष रखें इन बातों का ध्यान

इस तरह का क्लिंजर करें इस्तेमाल

स्किन केयर की शुरूआत क्लिंजिंग से होती है और किसी भी स्किन केयर रूटीन (skin care routine) में अच्छे और स्किन के लिए सूटेबल क्लिंजर (skin cleanser) की अहमियत बहुत अधिक होती है। अपने डर्मटॉलजिस्ट से विचार विमर्श कर अपने लिए सही क्लिंजर का चयन करें। गर्मियों में लाइट और विटामिन सीयुक्त क्लिंजर (Vitamin C Rich skin cleanser) का इस्तेमाल स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। अपने लिए क्लिंजर चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें ऐसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद हों जो आपकी स्किन को राहत दें और उसकी समस्याएं ना बढ़ाएं।  साथ ही ऐसा क्लिंजर चुनें जो स्किन को साफ रखने के साथ उसकी नमी भी बनाएं रखे ताकि गर्मियों में त्वचा अत्यधिक ड्राई होने से बच सके। (How to select suitable skin cleanser)

सनस्क्रीन लगाना कभी ना भूलें

गर्मियों में त्वचा को सुरक्षित और हेल्दी रखने का एक और महत्वपूर्ण उपाय है सन प्रोटेक्शन। गर्मियों में जब भी धूप में बाहर निकलें तो सनस्क्रीन (Sunscreens) लगाना ना भूलें। हमेशा 30 एसपीएफ (SPF) से ऊपर का ही सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहिए। इन सबके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि जो सनस्क्रीन प्रॉडक्ट आप सिलेक्ट कर रहे हैं वह आपकी स्किन टाइप (skin type) को सूट करता हो।

सनस्क्रीन के साथ सन प्रोटेक्शन के लिए  छाते, टोपी और चश्मों का इस्तेमाल करना ना भूलें।  इसके साथ ही इन बातों का भी ध्यान ज़रूर रखें। जैसे-

  1. दिन में 2-3 लीटर पानी ज़रूर पीना चाहिए।
  2. खूश्बूदार डियोडरेंट का इस्तेमाल गर्मियों में काफी अधिक किया जाता है। लेकिन, इनके इस्तेमाल से पहले देख लें कि वह स्किन के लिए सेफ हो और आपके उससे कोई एलर्जी ना हो।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में स्किन केयर से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। त्वचा-संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)

यह भी पढ़ें-

Triphala ke fayde: गर्मियों में एक्ने और रूखे बालों को देख ना हों उदास, एक्सपर्ट की मानें और आजमाएं यह नुस्खा

Orange For Skin: झुर्रियों से लेकर पिम्पल्स की समस्या भी कम कर सकता है संतरा, हेल्दी-ग्लोइंग स्किन के लिए यूं बनाएं Homemade फेस पैक्स

शिल्पा शेट्टी ने बताए विपरीत नौकासन के फायदे, जानें इसकेअभ्यास का तरीका और अभ्यास से जुड़ी सावधानियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source