Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मकर संक्राती और लोहड़ी के त्योहार (Skincare Tips for Festivals) सर्दियों की खासियत हैं। इसीलिए, इन त्योहारों को मनाने के लिए लड़कियां खूब तैयार होना पसंद करती हैं। लेकिन, चूंकि सर्दियों के मौसम में स्किन और बालों को थोड़ा और देखभाल की ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए, ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन देती हैं कुछ टिप्स। जो, त्योहारों के मौसम में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं। (Skincare Tips for Festivals)
सर्दियों के मौसम में तिल का तेल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए एक अच्छा तरीका है। इससे, शरीर को गर्मी भी मिलती है। जिससे, कठोर सर्दियों की ठंडी हवा से राहत मिलती है। सबसे पहले शरीर की तिल के तेल से मालिश करें। इसके, आधे धंटे के बाद नहाएं।
इसके लिए, चोकर, बेसन, दही, मलाई तथा हल्दी के मिश्रण से बनाया जाता था। इन सबको पीसकर मिश्रण को नहाने से पहले शरीर पर लगाया जाता था। इसे नहाने के समय ताजे पानी से धोया जाता था जिससे शरीर की मृतक कोशिकाऐं हटाने में मदद मिलती थी जिससे शारीरिक त्वचा कोमल तथा मुलायम बन जाती है। इससे, डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद होती है।
आप दो चम्मच चोकर में एक चम्मच बादाम तेल, दही, शहद तथा गुलाब जल मिश्रित कर लीजिए। इसमें आप सूखे पुदीने की पत्तियों का पाऊडर मिला लीजिए। (इसके चेहरे पर लगाने से चेहरे में प्राकृतिक आभा तथा चमक दमक आ जाएगी) इन सब तत्वों को मिश्रित कर के पेस्ट बना लीजिए तथा आंखों तथा होठों को छोड़कर बाकी पूरे चेहरे पर लगा लीजिए। इसे चेहरे पर 30 मिनट तथा लगा रहने दीजिए तथा बाद में स्वच्छ जाते पानी से धो डालिए।
बालों की सुन्दरता के लिए शुद्ध नारियल तेेल को गर्म करके इसे बालों तथा सिर की खाल पर लगा लीजिए इसके बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर गर्म पानी को निचोड़ दीजिए तथा उस तोलियें को पगड़ी की तरह 5 मिनट तक सिर पर लपेट लीजिए। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराइए। इस प्रक्रिया से बालों तथा सिर की त्वचा को तेल को थामें रखने में मदद मिलती है। इस तरह तेल को एक घंटा तक बालों में लगाने के बाद बालों को साफ पानी से धो डालिए।