... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 20, 2020 6:06 PM IST
स्ट्रेस लेने से स्किन पर पड़ता है बुरा असर, इस चेहरे को बनाएं बेदाग
Skincare Routine : स्ट्रेस अधिक लेने से स्किन (Skin Care) पर इसका गहरा असर पड़ता है। अधिक तनाव (Stress Level) लेने से शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होता है। कोर्टिसोल हार्मोन स्किन में अधिक सीबम (Sebum) छोड़ने के लिए प्रेरित करता है, जो स्किन के पोर्स को बंद कर देता है। इसके कारण स्किन में मुंहासे अधिक होने लगते हैं। इसलिए स्ट्रेस के दिनों (Skincare Routine) में अपने स्किन का अच्छी तरह से ख्याल रखें।
लॉकडाउन (Lockdown) और कई आर्थिक समस्याओं के कारण इन दिनों काफी स्ट्रेस बढ़ रहा है। इसलिए आज हम आपके साथ कुछ स्किन केयर टिप्स (Skin Care Tips) शेयर करने जा रहे हैं। नियमित रूप से इन टिप्स (Skincare Routine) को फॉलो करने से आपके स्किन की डलनेस (Skin Dullness) गायब होगी। साथ ही चेहरे पर होने वाले मुंहासे (Pimples) भी ठीक होंगे।
स्ट्रेस में सीबम और चेहरे पर ऑयल से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप (Skincare Routine) से क्लींजिंग रुटीन को फॉलो करें। साफ और ठंडे पानी से नहाने पर ना सिर्फ स्किन साफ होता है, बल्कि इससे स्ट्रेस भी कम होता है। ठंडे पानी से शरीर की सफाई करने पर दिमाग को शांति मिलती है। इसके साथ ही शॉवर लेते समय अपनी पसंदीदा खूशबूदार प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, इससे आपको स्ट्रेस की समस्या से काफी आराम मिलेगा।
बॉडी को मॉइस्चारज और मालिश करने से स्किन पर होने वाला स्ट्रेस दूर होता है। अपने चेहरे पर कोई भी मॉइस्चराइजर क्रीम लगाकर अपनी उंगलियों से चेहरे की अच्छे तरीके से मसाज करें। ऐसा करने से आपके पोर्स एरिया खुलते हैं। इसके साथ ही चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
स्किन पर बर्फ का इस्तेमाल करने से नसें शांत होती हैं। आप बर्फ को चेहरे पर रगड़ सकते हैं या फिर बर्फीले पानी में अपने चेहरे को डुबोएं। ऐसा करने से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही ठंडक का एहसास होने पर मानसिक संतुलन की भी प्राप्ति होती है। आप अपनी आंखों पर आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा।
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए शीट मास्क एक अच्छा और सस्ता तरीका है। इससे स्किन का स्ट्रेस भी दूर होता है। स्ट्रेस के कारण स्किन पर जब अतिरिक्त सीबम का उत्पादन होता है, तब आप शीट मास्क का स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट लगाकर रखें। इससे आप खुद-ब-खुद शांत महसूस करेंगे।
चेहरे की सूजन को कम करने के लिए लगाएं नेचुरल फेस टोनर, घर पर ऐसे करें तैयार
ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं पान का पत्ता, एक ही रात में पिंपल्स की होगी छुट्टी