Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आप भी करते हैं ये 6 गलतियां?

Winter Skin Care Mistakes: सर्दियों में अक्सर लोग अपनी त्वचा की देखभाल के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनसे त्वचा हेल्दी होने की बजाय और अधिक बेजान, ड्राई हो जाती है। जानें, किन गलतियों को विंटर स्किन केयर के नाम पर बिल्कुल भी ट्राई नहीं करना चाहिए।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आप भी करते हैं ये 6 गलतियां?
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आप भी करते हैं ये 6 गलतियां? © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : December 8, 2020 8:44 AM IST

Winter Skin Care Mistakes in Hindi: सर्दियों (Winter) के मौसम में सबसे ज्यादा हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। कई तरह की समस्याओं जैसे रूखी त्वचा, खुजली, इचिंग, बेजान, खुरदुरी त्वचा से लोग परेशान रहते हैं। इन सभी समस्याओं को ठीक करने के लिए लोग कई तरह के उपचार आजमाते हैं। अपनी त्वचा की देखभाल (Skin care tips) और एक्स्ट्रा ख्याल रखने के चक्कर में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे स्किन (Skin) और भी ज्यादा अनहेल्दी हो जाती है।

उन लोगों को ठंड के दिनों में स्किन केयर में जरा सी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए, जिनकी स्किन ड्राई (Dry SKin) है। सर्दियों के मौसम में स्किन (Winter skin care tips) की देखभाल गर्मियों के मौसम की तुलना में अधिक करनी चाहिए, लेकिन नीचे बताई गई गलतियों को भी अपनाने से बचें। कुछ ऐसी गलतियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिन्हें विंटर स्किन केयर के नाम पर बिल्कुल भी ट्राई (winter skin care mistakes in hindi) नहीं करना चाहिए।

1 सर्दियों में गर्मी के स्किन प्रोडक्ट्स का यूज

आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मौसम के अनुसार बनाए जाते हैं। अक्सर लोग सर्दी में गर्मी के और गर्मी में सर्दियों के स्किन प्रोडक्ट्स का यूज करने लगते हैं। यह तरीका बिल्कुल गलत है। जेल मॉइश्चराइजर का यूज करते हैं, तो इसकी जगह माइल्ड मॉइश्चराइजर लगाएं वरना आपकी स्किन रूखी, बेजान (Dry skin in winter) हो जाएगी।

Also Read

More News

2 सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

ज्यादातर महिलाएं या पुरुष ऐसे होते हैं, जो सोचते हैं कि सनस्क्रीन का यूज सिर्फ गर्मी में करना चाहिए, क्योंकि गर्मी की धूप कड़क और त्वचा को जलाने वाली होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। सर्दियों में भी सूरज की किरणें त्वचा को नुकसान (sardi me twacha ki dekhbhal) पहुंचा सकती हैं। ऐसे में जब भी सर्दी के मौसम में धूप निकले तो घर से बाहर जाते समय सनस्क्रीन अप्लाई जरूर कर लें।

3 पाउडर लगाना

आमतौर पर पाउडर का इस्तेमाल गर्मी के दिनों में त्वचा को तरोताजा रखने के लिए किया जाता है। लेकिन, कुछ लोग चेहरे पर भी पाउडर लगा लेते हैं, जिससे स्किन ड्राई (winter skin care mistakes) हो सकती है। महिलाएं पाउडर की बजाय लिक्विड बेस्ड मेकअप प्रोडक्‍ट यूज करें।

4 गर्म पानी का इस्तेमाल

ठंड में अधिक गर्म पानी से नहाना भी त्वचा को ड्राई बनाता (winter skin care mistakes) है। गर्म पानी स्किन की नेचुरल नमी को चुरा लेता है, जिससे त्वचा और भी ज्यादा बेजान और रूखी हो जाती है। आपको गर्म पानी से स्नान करना ही है, तो कोशिश करें कि उसे चेहरे पर ना डालें। चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य भागों की त्वचा से अधिक नाजुक, संवेदनशील होती है। नहाने के लिए हल्का गर्म पानी ही इस्तेमाल करें।

5 होठों पर पेट्रोलियम जेली लगाना

कुछ लोग फटे हुए होंठ को ठीक करने, उसे नमी देने के लिए पेट्रोलियम जेली लगाते हैं, लेकिन जेली होंठ को नमी प्रदान तो करते हैं, पर इससे होंठ अधिक ड्राई होती है। बेहतर है कि आप सर्दियों में यूज किए जाने वाले लिप बाम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

6 अधिक कैफीन का सेवन करना

ठंड में लोग खुद को गर्म रखने के लिए चाय-कॉफी का सेवन बहुत ज्यादा करने लगते हैं, जो स्किन हेल्थ (Winter Skin Health) के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। कॉफी में मौजूद कैफीन त्वचा को डिहाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे खुजली, इचिंग, स्किन ड्राई हो सकती है।

एक्ने से छुटकारा पाना है तो लगाएं होममेड हल्दी वाला फेस पैक, जानें चेहरे पर हल्दी लगाने के फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में भी लगाना चाहिए सनस्क्रीन? जानें सनस्क्रीन के इस्तेमाल से जुड़े कुछ मिथ्स एंड फैक्ट्स

About the Author

... Read More