Skincare in Winters: सर्दियों में ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से बचने के लिए ऐसे करें त्वचा की देखभाल ऑयली स्किन केयर के लिए भी टिप्स

Skincare in Winters: ठंड के मौसम में त्वचा को ज़्यादा मॉश्चराइजेशन की ज़रूरत पड़ती है। जिससे, त्वचा को ठंडी हवाओं का सामना करने में मदद हो सकती है। साथ ही, स्किन पर होने वाले विंटर रैशेज, ड्राई पैचेस और फ्लेकी स्किन जैसी समस्याओं से भी बचने में मदद होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 31, 2019 12:42 PM IST

स्किन केयर रूटीन (skincare in winters) में सर्दियां आने पर मौसम के हिसाब से बदलाव करने चाहिए। दरअसल, ठंड के मौसम में त्वचा को ज़्यादा मॉश्चराइजेशन की ज़रूरत पड़ती है। जिससे, त्वचा को ठंडी हवाओं का सामना करने में मदद हो सकती है। साथ ही, स्किन पर (skincare in winters) होने वाले विंटर रैशेज, ड्राई पैचेस और फ्लेकी स्किन जैसी समस्याओं से भी बचने में मदद होती है।

सर्दियों में ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से बचने के लिए ऐसे करें त्वचा की देखभाल (skincare in winters):

क्लिंजिंग और मॉश्चराइज़ेशन का रखें ख्याल:

सबसे अहम चरण है स्किन की क्लिंजिंग। इसके लिए किसी माइल्ड क्लिंज़र की मदद लें। त्वचा की सफाई के बाद, स्किन पर कोई मॉश्चराइजर लगाएं। ध्यान रखें, कि यह मॉश्चराइज़र आपकी स्किन को सूट करता हो। इससे, अच्छी तरह चेहरे की मालिश करें। इससे, चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए मदद होती है। फिर, गीली रूई से चेहरे को हल्के से पोंछ दें। जिससे, एक्सट्रा चिपचिपाहट निकल जाए।

Black Salt Beauty Benefits: डैंड्रफ, फटी एड़ियों और डेड स्किन सेल्स की सफाई के लिए सर्दियों में इस्तेमाल करें काला नमक, जानें ब्लैक सॉल्ट के कुछ ब्यूटी बेनिफिट

ऑयली स्किन  (skincare in winters  for oily skin):

अक्सर, ऑयली स्किन(oily skin) वालों को त्वचा की ऊपरी सतही सतह पर ज़्यादा ड्राईनेस महसूस होती है। क्योंकि, ऑयली स्किन को साफ करने के ठीक बाद, वह रूखी-सूखी महसूस होने लगती है। ऐसे में, स्किन केयर प्रॉडक्ट्स खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह आपकी स्किन टाइप के हिसाब से तैयार किए गए हों। साथ ही, वे माइल्ड हो। बहुत स्ट्रॉन्ग केमिकल्स वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकते हैं। (skincare in winters)

ऐसी स्किन के लिए शहद या हनी एक अच्छा एजेंट है। जो, स्किन का पोषण करता है। रोज़, चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए शहद लगाएं। फिर, इसे सादे पानी से धोकर साफ करें। (skincare in winters)

यह भी पढ़ें- Acne Natural Remedies: पिम्पल्स कम करने के लिए लगाएं चंदन , सैंडलवूड इसेंशियल ऑयल है स्किन प्रॉब्लम्स का नैचुरल इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source