5 एक्सपर्ट टिप्स जो दिवाली में आपकी स्किन की बढ़ाएंगी रौनक

बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और दिखें दिवाली के दिन सुंदर और खूबसूरत।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 7, 2018 10:54 AM IST

दिवाली के दौरान दियों के रौनक के बीच आपका खूबसूरत चेहरा भी आपकी खुशी बढ़ा देगा। निखरे, खिले-खिले और खूबसूरत सा चेहरा पाने के लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना। बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और दिखे दिवाली के दिन सुंदर और खूबसूरत। डर्मटॉलजिस्ट डॉ. वंदना पंजाबी, (नानावटी सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल, मुंबई) बता रही हैं कुछ ब्यूटी और स्किन केयर टिप्स जो आपको दिवाली के अवसर पर रौनक भरा चेहरा पाने में करेंगी मदद।

  1. क्लिंज़िंग- अपने चेहरे की सफाई के लिए अच्छी क्वालिटी के क्लिंज़र का इस्तेमाल करें। सुबह और रात में सोने से पहले चेहरे पर क्लिंज़र लगाकर सफाई करें। सोने से पहले चेहरे पर लगा मेकअप उतारना ना भूलें।
  2. मॉइस्चराइजिंग: त्वचा की बेहतर मॉइस्चराइजिंग और चेहरे की कोमलता बढ़ाने के लिए आप जिम जाने से पहले या घर से बाहर निकलने से पहले एक हाइड्रेटिंग क्रीम लगाएं।
  3. सन प्रोटेक्शन: सूरज की हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से त्वचा की रक्षा के लिए, अपने डर्मटॉलजिस्ट की सलाह के अनुसार एक सनस्क्रीन लगाएं। चिपचिपे मौसम में मुंहासे, पोरों का खुलना या वहां दाने उभरने और  फंगल इंफेक्शन जैसी त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।
  4. आंखों और होंठों की देखभाल: दिन में दो बार आई-क्रीम लगाएं। इससे आपको डार्क सर्कल्स और चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिलेगी। होंठो की सुरक्षा और उनकी नमी बरकरार रखने के लिए एसपीएफ वाला लिप गार्ड लगाएं।।
  5. डायट: ताज़े फल, हरी सब्ज़ियां, पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन युक्त चीज़ें खाएं। विटामिन सी और ई से समृद्ध आहार लेने से आपकी त्वचा की चमक बढ़ती है। शक्कर की मात्रा पर भी ध्यान दें और मीठी चीज़ें कम खाएं। इसी तरह तली हुई चीज़ों के सेवन से भी बचें। खूबसूरत दिखने और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.