
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
वैक्सिंग के बाद स्किन की देखभाल करेंगे ऐसे, तो नहीं होगी फुंसियों की समस्या
Skin Care Tips: महिलाएं अक्सर वैक्सिंग कराती हैं और इससे, उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने का कॉन्फिडेंस मिलता है। वैक्सिंग (Waxing) से त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स की परत भी हट जाती है। जिससे, स्किन नर्म, साफ और निखरी (Tips For Glowing SKin) हुई दिखायी पड़ती है। इन दिनों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड़कियां पार्लर नहीं जा रही हैं। ऐसे में वैक्सिंग के लिए भी वे घर में ही किसी की हेल्प लेती हैं या खुद से वैक्सिंग करती हैं। लेकिन, वैक्सिंग करते समय सावधानी बरतना ज़रूरी है वर्ना स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। (Skincare After Waxing)
वैक्सिंग करने पर त्वचा पर स्थित बालों को खींचकर हटाया जाता है। इस प्रक्रिया में स्किन पर तनाव बढ़ता है। इससे, स्किनपोर्स को भी नुकसान होता है और कई बार इससे स्किन पर सूजन भी होने लगती है। आमतौर पर कुछ समय बाद यह सूजन कम हो जाती है। लेकिन, कई बार वैक्सिंग के बाद स्किन पर दाने या फुंसियां (Bumps After Waxing) होने लगती हैं। आमतौर पर इनमें दर्द नहीं होता लेकिन यह समस्या गम्भीर होने पर इसमें पानी या पस भर जाता है। इसके अलावा कई बार स्किन पर रैशेज़ या खुजली भी होने लगती है। (Waxing Bumps and Irritation After Waxing)
फेशिअल हेयर हटाने के लिए करती हैं वैक्सिंग? तो रखें इन बातों का ध्यान
दूध त्वचा का पोषण करता है और त्वचा को नैचुरली क्लिंज़ भी करता है। यह वैक्सिंग के बाद होने वाले दानों को कम (Natural Ways to treat Bumps after Waxing) भी करता है। इसके लिए आप कच्चे दूध में रूई को डुबोकर स्किन पर लगाएं। दूध में मौजूद पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन को राहत देता है जिससे, जलन और त्वचा पर दिखने वाली लाली कम होने लगती है। (Beauty Tips in Hindi)
नैचुरल और ऑर्गेनिक होने के कारण इसेंशियल ऑयल आपकी त्वचा का पोषण करते हैं और स्किन प्रॉब्लम्स को भी कम करते हैं। वैक्सिंग के बाद (Skincare After Waxing) आप अपनी स्किन पर कैमोमाइल ऑयल (Chamomile Oil Benefits) या रोज़ ऑयल (Rose Oil Beauty Benefits) लगा सकते हैं। ये दोनों ही तेल त्वचा को ठंडक देते हैं। (After Wax Bumps on Skin) इसी तरह टी-ट्री ऑयल भी त्वचा को बहुत अधिक फायदे पहुंचाता है। इसके एंटीबैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमटरी तत्व त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। हालांकि, टी-ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) को त्वचा पर लगाने से पहले इसे नारियल के तेल या एलो वेरा जेल मिला लें। फिर, इसे स्किन पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे साफ कर दें। (Essential Oils for Skincare)
मॉनसून में बढ़ रहे हैं चेहरे पर पिम्पल्स, तो आज़माएं ये 5 घरेलू उपाय