त्वचा रहेगी जवां और हेल्दी, जब करेंगी इन 5 चीजों का नियमित इस्तेमाल

हेल्दी स्किन पाने के लिए विटामिन ई जरूरी है। आप विटामिन ई की कैप्सूल को खा भी सकती हैं और स्किन पर लगा भी सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 19, 2019 10:20 AM IST

त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए आप कई तरह के उपाय करती होंगी। यदि आप चाहती हैं कि लंबी उम्र तक आपकी त्वचा खूबसूरत और जवां बनी रहे तो, कुछ चीजों का इस्तेमाल हर दिन करना होगा। बेशक, हेल्दी स्किन के लिए पौष्टिक और हेल्दी खानपान जरूरी है, लेकिन कुछ ऐसे हर्ब्स हैं, जिनमें मौजूद पोषक तत्व भी स्किन को खूबसूरत बनाए रखने का काम करते हैं। जानें, कौन-सी हैं वे चीजें जिनसे आपकी त्वचा बनी रहेगी हेल्दी...

इसे भी पढ़ें:  नीम और शहद से बना फेसपैक लगाएं और पाएं बेदाग, निखरी और खूबसूरत त्वचा

हल्दी- हल्दी हमेशा से ही त्वचा के लिए सबसे बेस्ट उपचार है। इसे लगाने से स्किन का रूखापन और उससे होने वाली खुजली दूर होती है। इसके लिए हल्दी को सिर्फ पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्किन पर लगाएं।

एलोवेरा जेल- रूखी त्वचा के लिए एलोवेरा के पत्ते से निकाला हुआ जेल बेहतरीन काम करता है। इसका इस्तेमाल छोटे-मोटे घाव व खरोच के लिए भी किया जा सकता है। एलोवेरा जेल खुजली, त्वचा का रूखापन, त्वचा का लाल होना या सूजन जैसी समस्याओं के लिए भी कारगर है। इसे सीधे स्किन पर लगाएं और लाभ पाएं।

ईवनिंग प्राइमर ऑयल- इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन टोन को अच्छा बनाता है। साथ ही ये रूखी त्वचा, एक्जिमा आदि में भी उपयोगी है। इसके कैप्सूल को आप खा भी सकती हैं या इसे काटकर स्किन पर भी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाकर तुलसी बनाए आपको खूबसूरत, जानें कैसे

अलसी- पिसी हुई अलसी खाने से स्किन का रूखापन, एक्ने व एक्जिमा की समस्या कम होती है। अलसी के सेहत पर कई अन्य लाभ भी होते हैं।

विटामिन ई- हेल्दी स्किन पाने के लिए विटामिन ई जरूरी है। आप विटामिन ई की कैप्सूल का भी प्रयोग कर सकती हैं। इस कैप्सूल को खा भी सकती हैं और स्किन पर लगा भी सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source