अगर आपकी त्‍वचा में दिखने लगी हैं बुढ़ापे वाली झुर्रियां, तो इन तरीकों से करें स्किन को दोबारा टाइट

बढ़ती उम्र के साथ साथ चेहरे की स्किन पर भी एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन की कसावट बनी रहे और आपकी स्किन जवां रहे तो आप ये 7 टिप्स अपना सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 17, 2022 2:04 PM IST

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है तो स्किन पर एजिंग के लक्षण दिखना प्राकृतिक है। लेकिन हर कोई यह चाहता है कि मेरी स्किन कभी बूढ़ी न हो और हमेशा ऐसे ही बेदाग और जवान बनी रहे। स्किन की कठोरता धीरे धीरे कम होने लगती है जिस कारण झुर्रियां आने लगती है। हालांकि इस समय आप एक अच्छे स्किन केयर रूटीन के जरिए अपनी स्किन को एजिंग के लक्षण आने से बचा सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप पूरी तरह तो झुर्रियां नहीं हटा सकते, लेकिन आपको थोड़ी बहुत मदद तो जरूर मिल सकती है।

एक्सफोलिएट करें

अपनी स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाना काफी जरूरी होता है। एक्सफोलिएट करने से आपकी त्वचा से ऑयल, गंदगी और सारी अशुद्धि साफ हो जाती है। इससे आपकी स्किन टाइट होने में भी मदद मिलती है।

स्किन को जरूर दें हाइड्रेशन

हाइड्रेशन जितना जरूरी हमारी बॉडी के लिए होता है, उतना ही जरूरी हमारी स्किन के लिए भी होता है। इसके लिए आपको अपनी स्किन पर वॉटर या ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट्स का प्रयोग करना चाहिए ताकि आपकी स्किन कठोर बनी रहे।

गर्म पानी को अवॉयड करें

अगर आप नियमित रूप से ही गर्म पानी से नहाती हैं तो ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि गर्म पानी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। इससे स्किन की चमक और प्लंपीनेस खत्म सा होने लगता है। गर्म पानी से झुर्रियां आना शुरू हो सकती हैं।

स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें

ऑयली स्किन वाले लोगों को भी यह स्टेप छोड़ना नहीं चाहिए क्योंकि स्किन को मॉश्चराइज करना उसकी चमक और सॉफ्टनेस को बरकरार रखने के लिए जरूरी होता है।

फेस मास्क का प्रयोग करें

अगर आपका टोन थोड़ा अन इवन भी है तो आपको फेस मास्क का प्रयोग करना चाहिए जिसमें एंटी एजिंग गुण भी शामिल हों।

सन स्क्रीन को न भूलें

धूप की किरणें भी आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं इसलिए आपको हमेशा सन स्क्रीन लगा कर ही बाहर निकलना चाहिए।

सनस्क्रीन क्रीम का प्रयोग करें

चाहे आप घर से जाएं या ना जाएं लेकिन सनस्क्रीन क्रीम का जरूर प्रयोग करें। क्योंकि सनस्क्रीन क्रीम लगाने से आपकी स्किन धूप से सुरक्षित रहेगी।

हमारे बताए हुए इन टिप्स को अपनाकर आप स्किन को समय से पहले ढीला पड़ने से काफी हद तक बचा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source