Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए, उन्हें स्किन से संबंधित बीमारियों से बचाने के लिए कई तरह के उपाय करती होंगी। फिर भी कुछ ऐसी गलतियां आप कर बैठती होंगी, जो स्किन के लिए ठीक नहीं। बेशक, आप पूरी नींद लेती हों, राइट डायट लेती हों, बावजूद इसके आपकी स्किन बेजान होती जा रही है? ऐसे दस कारण, जो आपकी स्किन की चमक, उन्हें बेजान बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
वैक्सिंग- अपने अपर लिप और फेशियल हेयर की वैक्सिंग कई महिलाएं करती हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि इससे हमारे हेयर फॉलिकल्स के छोटे माइक्रोस्कोपिक ब्लीडिंग होने लगती है, जो हम देख नहीं पाते। धीरे-धीरे यह स्किन को रूखा कर देता है और पिग्मेंटेशन हो जाती है। इसे ट्रीट करना बेहद मुश्किल होता है।
शेविंग- अक्सर महिलाएं या कॉलेज गोइंग गर्ल्स अपने शरीर के बाल हटाने के लिए रेजर का प्रयोग करती हैं। रेजर का इस्तेमाल त्वचा के लिए ठीक नहीं। यदि आप महीने में एक-दो बार इसका इस्तेमाल करती हैं, तो संभलकर रेजर का प्रयोग करने की जरूरत है। बाल के ग्रोथ के विपरीत दिशा में रेजर का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे फॉलिकल्स डैमेज हो जाते हैं और बाल की जड़ों में इंफेक्शन हो जाता है।
हार्मोन सप्लीमेंट्स- कई युवतियां हार्मोन सप्लीमेंट्स लेती हैं, ताकि उनकी बॉडी टोन्ड दिखे। ये नॉर्मल स्किन में भी एक्ने पैदा कर देते हैं। आप चाहें तो प्रोटीन सप्लीमेंट्स लें। ये स्किन के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन त्वचा संवेदनशील है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।।
पिंपल्स मैनेजमेंट- अक्सर लड़कियां पिंपल्स को उंगलियों से नोच देती हैं, छूती रहती हैं। ये त्वचा को पर्मानेंट नुकसान तो नहीं पहुंचाते, लेकिन जो दाग पड़ जाते हैं उनका सौ फीसद इलाज संभव नहीं होता। बचाव सबसे बढ़िया उपाय है, इसलिए अपने चेहरे को यूं ही छूने से बचना चाहिए।
सनस्क्रीन का प्रयोग- गर्मियों में आप हिल स्टेशन जाती हैं, तो क्या वहां भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करतीं हैं? यदि नहीं करतीं, तो ठीक नहीं। आप जितनी ऊंचाई पर जाएंगी, सूरज और हमारे बीच कम लेयर्स रह जाते हैं, जो सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों को फिल्टर कर पाए, इसलिए आपको अल्ट्रावॉयलेट किरणों से खुद को ज्यादा बचाने की जरूरत होती है।
सही मॉश्चराइजर- बेहतर क्वालिटी के मॉश्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहिए कि आप रूखेपन से त्वचा को बचाना चाहती हैं। इसका इस्तेमाल इसलिए भी करना चाहिए, क्योंकि एयर कंडीशंड ऑफिस कुछ घंटों में ही त्वचा से नमी सोख लेता है। इसलिए जरूरी है कि आप ऑफिस में बार-बार मॉश्चराइजर का प्रयोग करती रहिए। कम से कम लंच के बाद फेस वॉश करके मॉश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।
पानी- त्वचा के लिए पानी पीते रहना भी बहुत जरूरी है। शरीर को टॉक्सिन हटाने के लिए कम से कम दो लीटर पानी रोजाना चाहिए। इस पानी की जरूरत जितनी हमारी स्किन को होती है, उतनी ही किडनी को भी। यदि हम पानी नहीं पीते हैं, तो हम थकान महसूस करेंगे, इसलिए जरूरी है कि हम हमेशा अपने बिस्तर या ऑफिस में डेस्क पर पानी की एक बोतल रखने की आदत डाल लें।
डायट- हमें हमारी स्किन के लिए ऐसी डाइट चाहिए, जिसमें सब कुछ हो। इसके लिए जरूरी है कि हमारी डाइट ऐसी हो, जिसमें विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सिडेंट्स और हर तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हों। जरूरी है कि हम किसी प्रोफेशनल डायटीशियन से मिलकर सही न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स की चार्ट बनवा लें। खुद से किसी डाइट प्लान को फॉलो नहीं करना चाहिए।
तनाव- आज आप तनाव में रहते हैं, जिसका असर शरीर पर सालों बाद दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर के रूप में सामने आता है। लेकिन स्किन पर इसका असर तुरंत दिखने लगता है। डल, ब्लेमिश, एक्ने, इचीनेस, पैचेज आदि का अर्थ यह है कि आपकी स्किन आपसे कुछ कह रही है। सुनकर देखिए कि वह क्या कह रही है? उसका यह कहना है कि आप तनाव में जी रही हैं। आपको अपने तनाव को दूर करने के उपाय ढूंढने चाहिए।
रात में आराम- आप रात में देर तक काम करती रहती हैं, पार्टी भी करती हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपकी बॉडी तो रात में सो जाती है, लेकिन आपकी स्किन जागती रहती है। जब आप नींद में होती हैं, तो आपकी स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में जब आप रात में देर तक जागती रहेंगी, तो आपकी स्किन खुद को रिपेयर नहीं कर पाएगी, जिसकी वजह से आपकी त्वचा बेजान दिखने लगती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.