
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 30, 2020 3:06 PM IST
ठंड में त्वचा के छिलने या स्किन पीलिंग से राहत के लिए टिप्स।
स्किन पीलिंग (Skin Peeling Remedies) या त्वचा की परतें छिलने की समस्या स्किन की ड्राईनेस बहुत अधिक बढ़ने के कारण होती है। जैसा कि, सर्दियों का मौसम बहुत रूखा होता है। इसीलिए, ऐसे मौसम में त्वचा का रूखापन भी बहुत अधिक बढ़ जाता है। स्किन केयर के लिए सर्दियों के मौसम में लोग कई तरह की टिप्स और रेमेडीज़ ट्राई करते हैं। दरअसल, सर्दियों की मार चेहरे और शरीर के उन हिस्सों की त्वचा पर सबसे ज़्यादा पड़ती है, जो हवा और धूप के सम्पर्क में आती हैं। इसीलिए, ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल सही तरीके से करनी चाहिए। त्वचा छिलने (Skin Peeling Remedies) की इस समस्या में दर्द और जलन भी महसूस होती है। ऐसे में, आप शुरुआती उपचार के तौर पर आपकी रसोई में मौजूद इन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Dry Hands: सर्दियों में हाथ हो जाएं जब बहुत ड्राई, तो आज़माएं ये नैचुरल रेमेडिज़
घी (Ghee for skin problems) की मालिश से भी आपकी त्वचा को राहत मिलती है। थोड़ा-सा देसी घी लेकर अपनी उंगलियों और हथेलियों की मालिश करें। इसे, आप अपने चेहरे की भी मालिश कर सकते हैं। तब, तक मसाज करते रहैं, जब तक त्वचा घी को सोख ना ले। जब स्किन पीलिंग की समस्या हो तो, रोज़ाना रात में सोने से पहले देसी घी से स्किन की मालिश करें। धीरे-धीरे आपकी स्किन नर्म और हेल्दी बन जाएगी।
कोकोनट ऑयल या नारियल का तेल (coconut oil for skin problems) स्किन और बालों को मॉश्चारइज़्ड रखने का एक अच्छा तरीका है। यह एक हल्का, कम चिपचिपा और नैचुरल मॉश्चराइज़र होने के कारण त्वचा का पोषण करता है। इसे, लगाने से स्किन कोमल बनती है। रात में सोने से पहले बस नारियल के तेल से अपने हाथों और चेहरे की मसाज करें। इससे, स्किन पीलिंग की समस्या कम होती जाएगी।