
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 4, 2025 4:39 PM IST
How to get glowing skin naturally: निखरी और चमकदार त्वचा पाना आजकल एक ख्वाब सा बन गया है, क्योंकि बदलती जीवनशैली, तनाव और प्रदूषण की वजह से त्वचा की सेहत पर असर पड़ता है। रोजमर्रा की भागदौड़, असमय नींद और असंतुलित आहार त्वचा को थका हुआ और डल बना देते हैं। हालांकि, सही स्किनकेयर रूटीन, प्राकृतिक उपायों और अच्छे आहार से त्वचा में निखार लाया जा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए नहाने से पहले कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। ये चीजें आपकी त्वचा को न केवल साफ करती हैं, बल्कि उसे पोषण भी देती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं नहाने से पहले लगाने वाली 5 चीजों के बारे में, जो आपके चेहरे पर निखार ला सकती हैं।
शहद त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसमें निखार लाता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। नहाने से पहले शहद को चेहरे पर हल्के से मसाज करें और फिर पानी से धो लें।
नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। नींबू के रस को चेहरे पर हल्के से लगाएं और 5-10 मिनट बाद धो लें। यह स्किन टोन को करता है और ताजगी देता है।
जैतून का तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है। इसके साथ ही, यह त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों को भी धीमा करता है। नहाने से पहले एक या दो बूंद जैतून तेल की चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।
टमाटर में लाइकोपिन नामक तत्व होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। साथ ही यह त्वचा की चमक और ताजगी को बनाए रखता है। टमाटर का रस लगाने से त्वचा में निखार आता है और यह दाग-धब्बों को भी कम करता है।
बेसन और हल्दी का मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और चेहरे की गंदगी को निकालता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत करने और उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं। बेसन और हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। आप इन प्राकृतिक उपचारों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को रासायनिक उत्पादों से बचा सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता पा सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।