Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मौसम की तरह त्‍वचा भी खिल उठेगी, अगर मानेंगे एक्‍सपर्ट के ये टिप्‍स

अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा भी प्रकृति की तरह खिली-खिली चमकदार रहे तो मानें हमारी ब्यूटी एक्सपर्ट मिताली गुप्ता के ये खास टिप्स।

मौसम की तरह त्‍वचा भी खिल उठेगी, अगर मानेंगे एक्‍सपर्ट के ये टिप्‍स
अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्‍वचा भी प्रकृति की तरह खिली-खिली चमकदार रहे तो मानें हमारी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट मिताली गुप्‍ता के ये खास टिप्‍स। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Updated : January 22, 2019 5:53 PM IST

हेमंत की बारिश से आसपास का पूरा माहौल खिल उठा है। प्रकृति जैसे नहाकर नव नकोर हो गई है। सभी इस मौसम को खूब एन्‍ज्‍वॉय कर रहे हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लगा सकती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्‍वचा भी प्रकृति की तरह खिली-खिली चमकदार रहे तो मानें हमारी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट मिताली गुप्‍ता के ये खास टिप्‍स।

यह भी पढ़ें - जानिए आपके लिए कौन सा फेशियल रहेगा सही

क्‍यों मुरझा जाती है त्‍वचा

Also Read

More News

डायटीशियन और ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट मिताली गुप्‍ता बताती हैं, “इस मौसम में त्‍वचा हीट के एक्‍सपोजर में आने से डल हो जाती है। कभी प्राकृतिक धूप तो की इलैक्ट्रिक हीट के संपर्क में आने से त्‍वचा की नेचुरल ऑयल सूखने लगते हैं। जिस वजह से चेहरा मुरझाया हुआ लगने लगता है।“

करें ये उपाय

त्‍वचा में नई चमक दमक पैदा करने के लिए जरूरी है कि खुद को हाइड्रेट रखें। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट मिताली कहती हैं कि मौसम कोई भी हो पानी पीती रहें। चमकदार चेहरे के लिए दिन भर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पियें। इसके साथ ही एक नेचुरल उपाय भी आप कर सकती हैं।

हल्‍दी पानी है बेहतर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आप अपनी त्‍वचा को चमकदार बनाए रखना चाहती हैं तो हल्‍दीपानी आपके लिए बहुत अच्‍छा रहेगा। इसके लिए कच्‍ची हल्‍दी के एक छोटे टुकड़े को पानी में घोलकर पियें। इससे त्‍वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती हैं। इस उपाय को एक बार करके तो देखिए आपके चेहरे की झुर्रिया ही नहीं पिंपल्‍स भी गायब हो जाएंगे।

About the Author

... Read More