Skin Icing: गर्मी में स्किन की समस्याओं से पाना है छुटकारा, तो चेहरे पर लगाएं बर्फ का टुकड़ा

Skin Icing benefits : गर्मी के दिनों में ठंडा-ठंडा कूल-कूल अहसास पाने के लिए आप पानी या शरबत में बर्फ डालकर पीते हैं, पर क्या कभी गर्मी में चेहरे पर बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल किया है? नहीं किया, तो इस बार जरूर करें। स्किन पर बर्फ लगाने के कई फायदे होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 20, 2020 7:14 AM IST

Skin Icing: गर्मी में सबसे ज्यादा लोग स्किन की देखभाल करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दिनों त्वचा से संबंधित कई समस्याएं जैसे त्वचा का टैन होना, रैशेज, घमौरियां, दाने, सनबर्न आदि की समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। ये समस्याएं उन्हें अधिक देखने को मिलती हैं, जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आप कई तरह के स्किन केयर टिप्स (Skin care tips) या फिर घरेलू नुस्खे (Skin care home remedies) ट्राई करते होंगे। आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं। इन सभी समस्याओं को दूर करेगा, बस एक बर्फ का टुकड़ा (Skin icing)।

त्वचा टैन (Skin Tan) हो गई हो या फिर दाने निकल आए हों, किसी भी तरह के क्रीम को अप्लाई करने की बजाय सिर्फ चेहरे पर बर्थ का टुकड़ा लगाएं। फ्रूट स्क्रब, स्किन लोशन से कहीं असरदार होता है बर्फ। जानें, बर्फ का चेहरे पर कैसे इस्तेमाल (Skin Icing benefits) करें, ताकि गर्मी के मौसम में होने वाली त्वचा संबंधित समस्याओं से आप बच सकें...

चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा लगाने के फायदे (Skin Icing benefits)

1 गर्मी में आपको पसीना अधिक आता है, तो इससे त्वचा पर दाने निकल सकते हैं। धूप में बाहर निकलने से टैनिंग की समस्या भी हो सकती है। सनस्क्रीन लोशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने की जगह फ्रिज में पड़े बर्फ का यूज करें। यह स्किन टैनिंग, फोड़े-फुंसियों को दूर करते हैं। इसके लिए चेहरे पर एक मिनट तक बर्फ का टुकड़ा लगाएं। इससे आपको कूल अहसास भी होगा।

2 एक बर्फ का टुकड़ा लेकर चेहरे की मसाज (Use of Ice on face) करें। लगातार ऐसा करने से टैनिंग से छुटकारा मिलता है। टैनिंग या सनबर्न है, तो सूती के कपड़े में बर्फ डालकर बाध दें। इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। शरीर पर भी टैनिंग हो, तो वहां भी यूज कर सकते हैं।

Best Oil for Skin: स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 3 तेल, त्वचा की समस्याओं को दूर कर आपको देंगे बेदाग निखार

3 चेहरे पर बर्फ लगाने से ऑयली स्किन से भी पीछा छुड़ाया जा सकता है। गर्मी में उन्हें अधिक समस्या होती है, जिनकी त्वचा ऑयली या चिपचिपी होती है। पसीना निकलने से समस्या और भी बढ़ जाती है। त्वचा पर धूल-गंदगी चिपकने के कारण मुंहासे हो सकते हैं। बर्फ से चेहरे पर मसाज करें। इससे मुंहासे कम होंगे। बर्फ से मसाज करने पर स्किन के रोमछिद्र सिकुड़ते हैं, जिससे त्वचा में ऑयल की मात्रा कम हो जाती है।

4 मई-जून महीने में अधिक गर्मी होती है। लोग घमौरियों से अधिक परेशान रहते हैं। आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो धूप में रहने से स्किन से संबंधित समस्याएं जैसे फोड़े-फुंसियां, स्किन रैशेज होने का खतरा रहता है। चेहरे पर बर्फ की मसाज करें। घमौरी वाले भाग पर बर्फ लगाने से खुजली, जलन या लाल हुई त्वचा ठीक हो जाएगी।

5 अधिकतर महिलाएं डार्क सर्कल से भी परेशान रहती हैं। ऐसा डायट में पौष्टिक आहार ना शामिल करने, तनाव, नींद में कमी आदि कारणों से होता है। तनाव के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। बर्फ के टुकड़े से डार्क सर्कल पर मसाज करें।

Skin Care Tips: होम क्वारंटीन में आपकी खूबसूरती निखारेंगे ये 5 टिप्स

Coronavirus in Hair: क्या कोरोनोवायरस आपके बालों में भी रह सकता है जीवित? जानें, कितनी देर

होममेड फेस स्क्रब में भूलकर भी ना करें इन 4 हार्श चीजों का इस्तेमाल, त्वचा को हो सकता है नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source