
... Read More
Written By: Pallavi | Updated : February 12, 2023 4:21 PM IST
हमारी त्वचा शरीर के कुछ सबसे नाजुक हिस्सों में से एक है। साथ ही हर किसी की स्किन एक प्रकार की नहीं होती और इसलिए हर चीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। ऐसा ही कुछ घरेलू नुस्खों के साथ भी है। जी हां, अक्सर हम लोग चेहरे के लिए कई प्रकार के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें से कुछ आपके लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ये आपकी स्किन को जला सकते हैं और इसे खराब कर सकते हैं। साथ ही कुछ चीजें तो आपकी स्किन को ओवरसेंस्टिव बना देती हैं जिससे आपको आगे चल कर कई समस्याएं हो सकती हैं। तो, आज हम आपको त्वचा के ऐसे 5 घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आपकी स्किन के लिए नुकसानदेह (skin home remedies that can be harmful) हो सकता है।
अक्सर हम लोग चेहरे पर लौंग और हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। तो ये हमारे लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में आपको मालूम होना चाहिए कि हल्दी की प्रकृति गर्म है और इसे कभी अकेले नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ठंडी प्रकृति वाली चीज मुल्तानी मिट्टी और चंदन जैसी चीजों को ममिला कर लगाना चाहिए। नहीं ये आपकी स्किन पर रिएक्शन का कारण बन सकता है। इसके अलावा लौंग के कारण आपकी स्किन में खुजली और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
नींबू और सेब के सिरके जैसी चीजों का इस्तेमाल स्किन को जला सकती है। साथ ही ये स्किन को ज्यादा सेंसिटिव बना देती है और दिक्कत और बढ़ने लगती है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जिससे स्किन में जलन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं। साथ ही ये आपकी स्किन के पीएच को बिगाड़ सकती है। दूसरी तरफ एप्पल साइडर विनेगर यानी कि सेब का सिरका स्किन में एलर्जी पैदा कर सकती है और स्किन को जला सकती है।
कच्चे अंडे को लोग सफेद त्वचा को कसने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि इससे एलर्जी और खुजली हो सकती है। कच्चे अंडे से साल्मोनेला पॉइजनिंग का जोखिम रहता है इससे सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को नुकासन हो सकता है। ऐसे में कच्चे अंडे के फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
बेकिंग सोडा आपकी स्किन के लिए कई बार नुकसानदेह हो सकता है। हमारी स्किन काफी नाजुक होती है और बेकिंग सोडा काफी हार्ड है। ये बेकिंग सोडा आपकी स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे स्किन अंदर से जल सकती है और कई बार फर्मेंटेशन के कारण चेहरे का घाव और एक्ने बढ़ सकता है। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से बचें।
ऑलिव ऑयल को जब भी इस्तेमाल करें इसमें कुछ मिला लें। क्योंकि इस तेल की प्रकृति काफी मोटी है जो कि स्किन के लिए सही नहीं है। इससे स्किन और ऑयली हो सकती है और स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। इससे त्वचा और ऑयली हो सकती है। साथ ही एक्ने और दाने और बढ़ सकते हैं। तो, ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करने से बचें।