Monsoon Tips For Dull Skin: मानसून में स्किन हो गई है डल और डार्क? हां तो इन होममेड टिप्‍स से पाएं हेल्‍दी और ग्‍लोइंग स्किन

लीची, नाशपती, जामुन, संतरा और आड़ू जैसे फल जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, ये हमारी स्किन को झुर्रियों से बचाने के साथ ही ग्‍लोइंग बनाते हैं.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 3, 2021 5:16 PM IST

मानसून का मौसम मूड को खुशनुमा रखने का सबसे सही समय होता है। बारिश की बौछारें और हल्‍की-हल्‍की ठंड मानों दिन बना देती है। लेकिन क्‍या यह मौसम हमारी स्किन के लिए भी अच्‍छा होता है? डर्माटलॉजिस्‍ट कहते हैं कि बरसात के मौसम में इतनी क्षमता होती है कि वो हमारी स्किन पर रैशेज, ड्राईनेस और डलनेस ला सकता है। लेकिन क्‍या इसका मतलब ये है कि मानसून में स्किन संबंधी समस्‍याओं (Skin Related Problems In Monsoon) से बचने के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा स्किनकेयर प्रॉडक्‍ट्स (Skincare Products) का इस्‍तेमाल किया जाए? जी नहीं, अगर आप भी बरसात के मौसम में त्‍वचा संबंधी समस्‍याओं का सामना कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट से लेकर लाइफस्‍टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आज हम आपको वो चेंजेज बता रहे हैं जो आपकी स्किन को हेल्‍दी और नेचुरल ग्‍लोइंग (Healthy and Natural Glowing Skin In Hindi) बना सकते हैं।

मानसून में डाइट टिप्‍स (Diet Tips In Monsoon)

मानसून के मौसम में फलों का सेवन कर कई रोगों से दूर रहा जा सकता है। इस मौसम में अपनी डाइट में ज्‍यादा से ज्‍यादा फलों को शामिल करें। फल बहुत हेल्‍दी होते हैं और पोषक तत्‍वों का खजाना होते हैं। लीची, नाशपती, जामुन, संतरा और आड़ू जैसे फल जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, ये हमारी स्किन को झुर्रियों से बचाने के साथ ही ग्‍लोइंग बनाते हैं। स्किन के लिए विटामिन सी एक बहुत जरूरी पोषक तत्‍व है क्‍योंकि इनमें काफी हाई मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो त्‍वचा को चमकदार बनाते हैं। इस मौसम में जंक फूड का सेवन करने से पूरी तरह बचें। इससे आपकी स्किन डार्क और पिंपल्‍स से घिरी हुई हो सकती है।

जितना हो सके पानी पीएं (Drink Plenty of Water)

वैसे तो हर मौसम में आपको हाइड्रेट रहने की जरूरत होती है लेकिन मानसून के मौसम में किसी भी हालात में डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए। दिन में 8-10 ग्‍लास पानी पीने से ही आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। जब आप पानी या कोई लिक्विड चीज पीते हैं तो स्किन की सेल्‍स ऑक्‌सिजनेट्‌ रहती हैं जिससे सेल्‍स एक्टिव रहती हैं। अगर आप सादा पानी ज्‍यादा नहीं पी पाते हैं तो आप फ्रूट जूस, ग्रीन टी और सूप आदि पी सकते हैं।

साबुत सीड्स का सेवन बढ़ाएं (Intake Amount Of Seeds)

सूरजमुखी और कद्दू के बीज में भारी मात्रा में विटामिन ई और जिंक होता है जो स्किन को ब्राइट, क्लिन और क्‍लीयर बनाती है। आप इन बीजों का छिलका उतारकर इन्‍हें साबुत भी खा सकते हैं और इनका सेवन सलाद, खीर या हलवे में भी किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source