
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
सर्दियों में स्किन डिटॉक्स के लिए टिप्स।
स्किन डिटॉक्सिफिकेशन ( Skin Detoxification Tips) विंटर सीज़न में भी महत्वपूर्ण है। चूंकि, डायट का असर स्किन की हेल्थ ( Skin Detoxification in winters) पर भी पड़ता है। इसीलिए, क्रिसमस. दिवाली और न्यू ईयर जैसे अवसरों के बाद शरीर ही नहीं स्किन डिटॉक्स भी करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में स्किन को जहां अधिक देखभाल की ज़रूरत होती है। वहीं, डिटॉक्स के लिए भी कुछ विशेष तरीकों का भी इस्तेमाल करना चाहिए। ( Skin Detoxification Tips)
Gym Mistakes 2020: क्या आप जिम जाते हैं? साल 2020 में ना करें जिमिंग से जुड़ी ये आम ग़लतियां।
दाग-धब्बे बढ़ाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करने के लिए हर्बल टी ( Skin Detoxification Tips) ज़रूर पीएं। इससे, स्किन को अंदर से नरिश करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद होगी। जिससे, चेहरे पर भी निखार और ग्लो दिखता है। लेमन टी, हिबिस्कस टी या कैमोमाइल की चाय जैसी हर्बल टी आप घर परही तैयार करें और पीएं।
चारकोल स्क्रब जैसी चीज़ें आपकी स्किन को एक्सफॉलिएट करने में मदद करता है। इससे, ना केवल आपकी स्किन क्लिन होती है। बल्कि, पोर्स में छुपे बैक्टेरिया को भी खत्म करता है।
घर पर स्क्रब बनाकर भी स्किन को एक्सफॉलिएट कर सकते हैं। आधा कप चीनी में, 4-5 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा चारकोल पाउडर मिलाएं। इस मिक्चर को चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं। 10-15 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें और फिर सादे पानी से धो दें।
अखरोट, सूरजमुखी के बीज (सनफ्लॉवर सीड्स), ओटमील, एवोकाडो, गाजर जैसी चीज़ें स्किन को साफ रखने में मदद करती हैं। इनसे, त्वचा को डिटॉक्स किया जा सकता है। दरअसल, इन फूड्स में एंटी-ऑक्सिडेंट्स, ओमेगा फैटी एसिड्स, फाइबर और कई तरह के विटामिन्स उपलब्ध होते हैं। इससे, स्किन को सुरक्षा मिलती है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद होती है। स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है।