Pollution and Skincare: प्रदूषण से पहुंचता है त्वचा को नुकसान, फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स जो स्किन को रखेंगी हेल्दी

प्रदूषण त्वचा, बालों और आंखों की सेहत भी बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसे में त्वचा को थोड़ी देखभाल की ज़रूरत पड़ती है।  यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो प्रदूषण के दौरान आपकी स्किन को हेल्दी रखने में करेंगी मदद।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 4, 2019 7:20 PM IST

हवा में प्रदूषण (Poor Air Quality) इन दिनों  बड़ी समस्या बना हुआ है। यह सांस लेने के लिए ज़रूरी शु्द्ध हवा नहीं  मिल पाती। इसके अलावा त्वचा, बालों और आंखों की सेहत (pollution and skincare) भी बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसे में त्वचा को थोड़ी देखभाल की ज़रूरत पड़ती है।  यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो प्रदूषण के दौरान आपकी स्किन को हेल्दी रखने में करेंगी मदद। (pollution and skincare)

खुद को रखें हाइड्रेट:

प्रदूषण से डील करने के लिए ढेर सारा पानी पीएं। पानी की भूमिका महत्वपूर्ण है। पानी पीने की से शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर फेंकने और सेल्स को पोषण देने का काम करता है। इस तरह पानी प्रदूषण की वजह से त्वचा को हुए नुकसान को कवर करने में मदद करता है।(pollution and skincare)

हेल्दी फैट्स करते हैं स्किन रिपेयर:

हेल्दी फैट्स वाली चीज़ें खाएं। एवोकाडो और बादाम में ओमेगा 3 तथा ओमेगा 6  फैटी एसिड्स होते हैं। हेल्दी फैट्स स्किन को प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स से बचाता है। साथ ही सूरज की अल्ट्रा-वायलेट किरणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्राप्त होती है।

ओमेगा 3  फैटी एसिड्स मीठे पानी की मछली, अखरोट, राजमा, तथा पालक में काफी अच्छी मात्रा में मिलता है। जबकि ओमेगा 6 चिकन, मीट, एडबिल ऑयल, अनाज तथा खाद्य बीजों में पाया जाता है

गुलाब जल दिलाती है आंखों की जलन से राहत:

हवा के प्रदूषण और गंदगी के कारण आंखों में जलन तथा लालिमा आ सकती है। आंखों को ताजे पानी से बार-बार धोना चाहिए। काटनवूल पैड को गुलाब जल या ग्रीन-टी में डुबोएं और  इसे अपनी में आई पैड की तरह इस्तेमाल करें।

एलो वेरा से करें त्वचा का पोषण:

एक चम्मच विनेगर और एलो वेरा में एक अण्डे़ को मिलाकर मिश्रण बना लीजिए। इस मिश्रण को हल्के-हल्के सिर की त्वचा पर लगाएं। इस मिश्रण को आधा घंटा लगा रहने के बाद खोपड़ी को ताजे और साफ पानी से धो डालें।

यह भी पढ़ें- पीपल, नीम और तुलसी के पौधे बनाते हैं हवा को शुद्ध, इनके आसपास बिताएं थोड़ा समय।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.