... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Skin Care Tips: चेहरे को रखना है बेदाग, खाने में शामिल करें ये सुपरफूड्स
Skin Care Tips: चेहरे को हर कोई बेदाग और खूबसूरत बनाना चाहता है। लेकिन आधुनिक समय में गलत खानपान और प्रदूषण की वजह से स्किन पर दाग धब्बे हो जाते हैं। इसके साथ ही समय से पहले झुर्रियां और चेहरा (Skin Care) बेजान होने लगता है। ऐसे में स्किन का केयर करना काफी जरूरी है। अगर समय रहते खान-पान में बदलाव नहीं किया गया, तो चेहरा और भी ज्यादा खराब होने लगता है। ऐसी स्थिति में चेहरे पर ध्यान (Skin Care Tips) देना जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर दाग-धब्बे कम हो जाएंगे। चलिए जानते हैं स्किन को बेदाग रखने वाले सुपरफूड्स-
मेथी चेहरे और बाल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में हमें अपने खाने में मेथी को जरूर डालना चाहिए। मेथी में काफी मात्रा में पोषक तत्व, खनिज और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन के मृतक कोशिकाओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। मेथी के सेवन से कम उम्र में होने वाली स्किन समस्याओं को दूर करता है। इससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती है और आप काफी टाइम तक जवां दिखते हैं।
एवोकाडो चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और खनिजों हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, साथ ही स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई क्रीम और ब्यूटी प्रॉडक्ट में एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्किन के लिए सुपरफूड्स माना जाता है।
दही के इस्तेमाल से स्किन के केयर के लिए कई पैक्स बनाए जाते हैं। सिर्फ स्किन ही नहीं, दही का इस्तेमाल लोग बालों में भी काफी ज्यादा करते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियन स्किन की कोशिकाओं को मजबूत करने में सहायक होता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे, रिंकल्स, मुंहासे और साइंस ऑफ एजिंग से छुटकापा पाया जा सकता है।
बादाम दिमाग और स्किन दोनों के लिए ही काफी अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, तो स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-ई होता है, तो स्किन की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके साथ ही बादाम खाने से चेहरे पर ग्लो आता है।