Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हेल्दी स्किन के लिए अच्छा खान-पान का ध्यान रखने के अलावा कुछ ऐसे हर्ब्स (जड़ी बूटियां) और उनमें मौजूद पोषक तत्व भी हैं जिन्हें स्किन पर लगाकर त्वचा को हेल्दी बनाया जा सकता है। कौन-सी 5 चीजें त्वचा को हेल्दी बनाती हैं? आइए, हम आपको बताते हैं। बाल होंगे घने और मजबूत, जब करेंगे ये 4 योगासन
एलोवेरा जेल
रूखी त्वचा के लिए एलोवेरा के पत्ते से निकाला हुआ जेल बेहतरीन काम करता है। इसका इस्तेमाल छोटे-मोटे घाव व खरोच के लिए भी किया जा सकता है। एलोवेरा जेल खुजली, त्वचा का रूखापन, त्वचा का लाल होना या सूजन जैसी समस्या के लिए भी कारगर है। इसे सीधे स्किन पर लगाएं।
यह भी पढ़ें: खुले रोमछिद्रों से भद्दा दिखता है चेहरा, आजमाएं ये 6 होम रेमेडीज
ईवनिंग प्राइमर ऑयल
इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन टोन को अच्छा बनाता है। साथ ही ये रूखी त्वचा, एक्जिमा आदि में भी उपयोगी है। इसके कैप्सूल को आप खा भी सकती हैं या इसे काटकर स्किन पर भी लगा सकती हैं।
हल्दी
हल्दी लगाने से स्किन का रूखापन और उससे होने वाली खुजली में फायदा होता है। इसके लिए हल्दी को सिर्फ पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्किन पर लगाएं।
यह भी पढ़ें: आइब्रो बनवाने के बाद होती है जलन, दूर करेंगे ये टिप्स
पिसी हुई अलसी
पिसी हुई अलसी खाने से स्किन का रूखापन, एक्ने व एक्जिमा की समस्या कम होती है। ये जोड़ों के दर्द और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
विटामिन ई
हेल्दी स्किन पाने के लिए विटामिन ई ज़रूरी है। आप विटामिन ई की कैप्सूल का भी प्रयोग कर सकती हैं, बाजार में आप विटामिन ई की कैप्सूल उपलब्ध हैं। आप विटामिन ई की कैप्सूल खा भी सकती हैं और स्किन पर लगा भी सकती हैं।