Skin Care In Summers: गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स रहेंगी दूर, अमल करें इन एक्सपर्ट स्किन केयर टिप्स पर 

स्किन को प्रॉब्लम्स से बचाने और उसे हेल्दी रखने के लिए किस तरह की सावधानियां बरती जा सकती हैं,पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 16, 2023 1:39 AM IST

Skin care during summer: गर्मियों में लोगों को अपनी स्किन की तरफ खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है क्योंकि, गर्मी, उमस और धूप से स्किन को डैमेज पहुंचता है। वहीं, गर्मियों की तेज धूप में निकलने से सेंसिटिव स्किन वाले लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं जबकि, ऐसे लोग जिन्हें स्किन एलर्जी है या जो किसी खास तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते रहे हैं उनकी स्किन भी गर्मी और धूप की वजह से खराब हो सकती है। ऐसे में स्किन को प्रॉब्लम्स से बचाने और उसे हेल्दी रखने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं और किस तरह की सावधानियां बरती जा सकती हैं, उसी से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स पढ़ें यहां।(Skin care during summer in Hindi)

गर्मियों में स्किन केयर के लिए टिप्स (Tips for skin care during summer in Hindi)

क्लिजिंग से करे शुरूआत

दिन में कम से कम दो बार अपनी स्किन को किसी क्लींजर से साफ करें। क्लिंजर चुनते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें और उसी के अनुसार क्लींजर सिलेक्ट करें। (Cleansing the face with good cleanser)

मॉइश्चराइजेशन का रखें ध्यान

गर्मियों में जब भी चेहरा साफ करें या नहाएं तो उसके तुरंत बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। गर्मियों में स्किन पर लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही अपनी स्किन के अनुसार ही क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑइली स्किन (oily skin care) वाले लोगों को गर्मियों में वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर (water based moisturizing cream) का इस्तेमाल करना चाहिए जबकि, ड्राई स्किन वालों को ऑइल बेस्ड मॉइश्चराइजर (oil based moisturizing cream) का इस्तेमाल अपनी स्किन पर करना चाहिए।

स्किन सीरम लगाएं (Apply skin serum)

एक्सपर्ट्स गर्मियों में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर स्किन सीरम (Antioxidant serums लगाने की भी सलाह देते हैं। विटामिन सी वाले स्किन सीरम का इस्तेमाल करने से स्किन प्रदूषण और केमिकल्स से सुरक्षित रहती है। स्किन सीरम का इस्तेमाल हमेशा मॉइस्चराइजिंग क्रीम से पहले करना चाहिए। (Right way to use skin serum)

दिन में इतनी बार करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

धूप में निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं। भारतीय महिलाओं के लिए 30 से अधिक एसपीएफ (SPF of 30+) वाला सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक बार सनस्क्रीन लगाने के बाद उसका असर 2-3 घंटे तक रहता है। इसीलिए, दिन में कम से कम 2 बार सनस्क्रीन अप्लाई करना चाहिए। (how many times one should apply sunscreen lotion)

नारियल की मलाई से करें स्किन को स्क्रब

गर्मियों में स्किन केयर के लिए  नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल को बेहतर माना जाता है। गर्मियों में सीजनल सब्जियों और फ्रूट्स को खाने के साथ-साथ उनके पल्प या गूदे और जूस को चेहरे पर लगाने से भी फायदा होता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट शिल्पा मित्तल (Nutritionist Shilpa Mittal) गर्मियों से राहत के लिए आप खरबूजे, कीवी और तरबूजा जैसे जूसी फलों का सेवन कर सकते हैं। वहीं, तुरई और गलका जैसी सब्जियों के सेवन से स्किन को अंदर से पोषण मिलता है और इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाते हैं।

इसी तरह ताजा नारियल पानी (coconut water) पीएं और नारियल की मलाई या कोकोनट मीट (Coconut meat) को मसलकर चेहरे पर लगाएं। नारियल की मलाई (Nariyal Ki Malai) एक नेचुरल स्क्रब की तरह स्किन को क्लीन करेगा  और त्वचा का पोषण भी देगा। जिससे स्किन सॉफ्ट बनेगी और धूप और प्रदूषण से होने वाले डैमेज से बच भी सकेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source